राशिफल

ग्रह-नक्षत्र बना रहे राजयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा फायदा, शुरू होंगे अच्छे दिन

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है इसलिए आपको अपने किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से होगी जो भविष्य में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। बड़े भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य का बीमार स्वास्थ्य आपकी चिंता का एक प्रमुख कारण होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय बहुत ही शानदार रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। छोटी-मोटी समस्याएं पीछा कर सकती हैं इसलिए इन समस्याओं से निपटने के लिए सजग रहना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आपको अपने गुस्से पर संयम रखना होगा। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय आप बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको कुछ सीखने को मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कार्यस्थल पर सब कुछ आपकी पहुंच में हो सकता है और आप अपने लिए उचित माहौल बनाने में सफल रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अनुभवी लोगों की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विवाहित कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए लंबी यात्राएं करनी पड़ेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। नए विचार के कारण परेशान रहेंगे। आप अपने किसी भी काम को अधूरा ना छोड़े, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

 

आपका समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पुराने रिश्तो में आई खटास दूर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में किस्मत का सहयोग मिलेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका समय पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको कोई बढ़िया सरप्राइस जीवनसाथी से मिल सकता है। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थी अगर उचित शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उनको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण नकारात्मक बनेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने बिजी शेड्यूल में से परिवार के लोगों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे और अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में चल रही समस्याएं दूर होंगी। कारोबार में बरकत होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा लाभ होता हुआ नजर आ रहा है। आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज इधर-उधर होने से आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की चिंता घर पर ना लाएं। रिश्तो में आपके जीवन में कई खुशियां हैं, उन्हें संजोए। पारिवारिक माहौल में बहुत संभालकर चलने की आवश्यकता है। रिश्तो में मधुरता आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय पहले से ठीक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। प्यार के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल की प्राप्ति होगी। संतान के तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों की मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय अच्छा साबित होगा। महत्वपूर्ण कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका समय मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घरेलू कामों में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में आपको अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आज आप दूसरों की बातों से बहुत आसानी से प्रभावित हो जाएंगे और इससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। आप अपनी काबिलियत के दम पर कुछ खास लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होंगे।

Back to top button