राशिफल

Rashifal 23 May: आज पांच राशियों पर रहेगी बजरंगबली की अपार कृपा, मिलेंगी ढ़ेर सारी खुशियां

हम आपको मंगलवार 23 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। सोच- समझकर लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में नए रास्ते खोलेगा। सिर्फ घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज हालात वृषभ राशि वालों के लिए मुश्किल होते हुए दिख रहे है, हतोत्साहित रहने की संभावना है। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। किसी पर भी क्रोध करने से या उसकी आलोचना करने से बचें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। घर की समस्याओं को हल करने में जीवन साथी का महत्व पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आप परिवार के लोगों की राय को सुनने-समझने की कोशिश करें। फालतू बातों से ध्यान हटाकर अपने कामों पर लगाएं। अपने सपने व कल्पनाएं साकार करने का उत्तम समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके घर का माहौल कुछ अलग-सा रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आपका अपमान अथवा अवहेलना हो सकती है। पैसों की वजह से आपका कोई काम बीच में रुक सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी आएगी। आज आपके प्रिय आपके साथ प्यार से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज खास काम के लिए आपके मन में नया विचार आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आने के आसार है आप संभलकर रहें। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। कोई भी लिया गया जरूरी फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को आज लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा के सपने पूरे होंगे। फालतू गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कामों पर ही पूरा ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धन की कमी दूर होगी और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई नया दोस्त बन सकता है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही बना लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहने से आप पर काफी प्रेशर बढ़ सकता है। आप हर चीज का आनंद लेंगे। आपका बच्चा आपको खुश रहने के लिए कारण देगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके विपरीत चल रही परिस्थितियां भी आज आपके अनुकूल रहेगी। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम और गहरा होगा। धार्मिक कार्यों का भी आप हिस्सा बनेंगे। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लें। आप अपने घर परिवार को बेहतर दिशा में कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध बेहतर होने की संभावना है।

ganesh ji

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करने से पहले उसके वैज्ञानिक पहलुओं को अच्छी तरह से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। आप अपना कुछ समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी और पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आज अपनी समझदारी-चतुराई बनाए रखने से आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। व्यापार में साझेदारी परेशान करेगी। आपके लिए इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बन रही हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जीवनसाथी के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। इस राशि के अविवाहितों के अच्छा रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करेंगे। अपने सोचने का तरीका थोड़ा बदल ले तो दिन अच्छा बीत सकता है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कामकाज में लापरवाही से कोई बडा नुकसान होने की संभावना बन रही है। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा किया,तो वह उन्हें समझेंगे और आपको उनका हल भी प्राप्त होगा। आप अपनी ऐसी बहुत सी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रेरित होंगे, जिन्हें आप महसूस हमेशा से करते रहे हैं, लेकिन छिपाए रहते हैं। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी।

आपने Rashifal 23 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button