राशिफल

शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों की बदलने वाली है भाग्य रेखा, जीवन में शुभ फल की होगी प्राप्ति

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपने जो भी काम सोचे हुए हैं, वह सभी पूरे हो जाएंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आप अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको लाभ होने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। करियर के मामले में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। जीवन में अच्छे बदलाव की संभावना बनी हुई है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय बेहतरीन रहने वाला है। आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अच्छी व्यापारिक योजनाएं बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। शांतिपूर्ण माहौल में अपनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कमाई के नए जरिए प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपकी काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें, नहीं तो स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय रोज से काफी अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ नया सीखने में रुचि रहेगी। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपको मनचाही तरक्की मिलने की संभावना बनी हुई है। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने के योग हैं। काम का बोझ कम रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में मिठास आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय खुशहाल रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोई पारिवारिक यात्रा भी हो सकती है, जिससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका समय नई उम्मीदें लेकर आया है। आप जिस में काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। काम ज्यादा होने के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में अचानक कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। आपको परिवार का साथ मिलेगा और रिश्तो में मजबूती आएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय कोई अच्छी खबर लेकर आया है। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिसे पूरा करने में आप कामयाब होंगे। आपको अपने करियर से संबंधित अपनी योजनाओं को सार्थक करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आपको बड़ा लाभ करा सकती है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ के नए रास्ते भी नजर आएंगे। छात्रों के लिए समय बहुत ही शानदार साबित होगा। किसी प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, क्योंकि इससे आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी कुछ परेशानी खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना बहुत जरूरी है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जहां पर जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ के साथ साथ समाज में अच्छा सम्मान मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए किसी मामले में आपको सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय बहुत ही बेहतरीन नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस से संबंधित यात्राएं करनी पड़ेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। अच्छे मनोबल के साथ आप व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। साथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय भाग्यशाली साबित होगा। आप अपने खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर सकते हैं। लेकिन आलस से आपको बचना चाहिए। इस दौरान कुछ तनाव रहेगा। आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। उनके कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अचानक परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप प्रतीक्षा कर रहे थे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय बहुत ही खास नजर आ रहा है। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी सामाजिक गतिविधि में जोर शोर से भाग लेंगे और कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। आप शांत और ठंडे दिमाग से कार्य करें और धीरे-धीरे आगे बढ़े। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप आपका समय सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार में अच्छे विस्तार के संकेत नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक माहौल बेहतरीन रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान की तरफ से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

Back to top button