राशिफल

इन 6 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगी तरक्की, दूर होगी जीवन की हर परेशानी

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है, क्योंकि यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज वापस मिल सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापार में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आज आप अपने जीवन में कुछ बेहतर करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने इससे आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। माताजी के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। पिताजी की सहायता से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र के कामों में आप जल्दीबाजी बिल्कुल भी ना दिखाएं, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

आज आपका दिन काफी विशेष नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को बहुत ही जल्द हासिल करेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का विवाह पक्का होने के कारण खुशी से फूले नहीं समाएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

आपका समय तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। आज आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे लेकिन आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पिताजी को आज अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, यदि कोई समस्या होती है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर घूमने फिरने की योजना बन सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

आपका समय बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार के लिए भी समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। व्यवसाय की योजनाओं को आप बहुत ही सोच-विचार करने के बाद ही बनाएं, नहीं तो उससे समस्या हो सकती है। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा इसलिए आप उसे समय रहते निपटा लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माताजी की सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई पर लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब रहेंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

आपका समय कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कार्य क्षेत्र में विरोधी भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आप अपने चतुर बुद्धि से उन्हें आसानी से मात दे पाएंगे। आज जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का हो।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आपको विभिन्न क्षेत्रों से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी निवेश की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो आज वह आपको मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

आपका शुरू का समय थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर पर या घूमने के लिए जा सकते हैं।

Back to top button