बॉलीवुड

पापा की परी बनकर आई कपिल शर्मा की बेटी, साथ में की रैंप वॉक, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस -Video

बेटियां पापा की परी होती हैं। वह मां की तुलना में अपने पिता से ज्यादा क्लोज रहती हैं। वहीं पिता भी अपनी बेटी को नाजों से पालता है। उसकी हर ख्वाहिश पूरी करता है। उसने अपने दिल में बैठाकर रखता है। इसलिए अक्सर बाप बेटी की जोड़ी पब्लिक में छा जाती है। अब भारत के नंबर 1 कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी बेटी अनायरा को ही ले लीजिए। बाप बेटी की ये जोड़ी हाल ही में एक साथ रैंप वॉक करती नजर आई। इस दौरान दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिली।

बेटी संग रैंप वॉक करते दिखे कपिल

कपिल शर्मा आए दिन किसी न किस वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उनका शो द कपिल शर्मा शो दर्शकों को बड़ा पसंद आता है। यहां वे आएं वाले बड़े-बड़े सेलीब्रिटीज से हंसी मजाक करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले कपिल ने एक्टिंग में भ ट्राय किया था। उनकी फिल्म Zwigatto रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चली नहीं। इन दिनों कपिल और उनकी बेटी अनायरा एक इवेंट में साथ में रैंप वॉक करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

दरअसल सेलिब्रिटी के फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कपिल अपनी बेटी अनायरा संग रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कपड़ों की ट्विनिंग की हुई है। दोनों ही ब्लैक रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं इस दुरान अनायरा अपने पापा के इंस्ट्रक्शन भी फॉलो करती दिख रही हैं। कभी वह दर्शकों से Hi करती है तो कभी उन्हें फ्लाइंग किस देती नजर आती है।

लोगों ने की तारीफ

कपिल और उनकी बेटी की जोड़ी साथ में बड़ी क्यूट लगती है। खासकर अनायरा की क्यूटनेस सबका दिल जीत लेती है। कपिल और उनकी बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को देखकर ढेर सारा प्यार लूटा रहे हैं। एक शख्स ने कहा “कपिल की बेटी किसी परी से कम नहीं।” दूसरा बोला “Aww दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं।” फिर एक कमेंट आता है “कपिल अपनी बेटी का कितने अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। वह एक अच्छे से पिता है।”

वैसे कुछ लोग अनायरा की क्यूटन्स देख उनकी तुलना बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक से भी कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अनायरा को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह अब्दु रोजिक की बहन हो।” वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कपिल ने अपनी बेटी को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। वह सबके सामने बहुत अच्छा बर्ताव कर रही है। बस इसी तरह लोग कपिल और उनकी बेटी की तारीफ़ों के पूल बंधने लगे।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


बताते चालें कि अनायर के अलावा कपिल का एक बेटा भी है। उन्होंने बेटे का नाम त्रिशान शर्मा रखा है। कपिल शर्मा को यह दोनों बच्चे अपनी बीवी गिन्नी चतरथ से हैं। दोनों की साल 2018 में शादी हुई थी। दोनों कॉलेज के टाइम से दोस्त थे। वैसे आपको कपिल की बेटी का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button