राशिफल

सूर्य गोचर: अगले 1 महीने हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, घर बैठे होगी पैसों की बारिश

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका शुभ और अशुभ असर सभी राशियों पर दिखता है। ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें तो वह 15 मई 2023 को सुबह 11:32 बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद वह 15 जून को बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला है। ऐसे में 15 मई से 15 जून तक का समय कुछ खास राशियों के लिए बड़ा लाभकारी रहने वाला है।

कर्क राशि

सूर्य का गोकर कर्क राशि के जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। इन्हें उम्मीद की नई किरण दिखाई देगी। इनके सभी अटके हुए काम समय पर होंगे। मकान की खरीदी बिक्री से लाभ होगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा सुखद और आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगी। जॉब और बिजनेस में तरक्की होगी।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर सिंह राशि को धन लाभ देगा। इन्हें पैसा कमाने का नया मौका मिलेगा। घर बैठे तगड़ी कमाई होगी। जॉब में प्रमोशन होगा। नया बीजनेस शुरू करने के लिए ये सही समय है। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विवाह का योग बनेगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। घर में खुशियां दस्तक देगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

सूर्य के गोचर से कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़े लाभ होंगे। वहीं इनके करियर में भी उछाल आएगा। इन्हें जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बड़ा धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। अपनों का साथ और प्रेम मिलेगा। जीवन की सभी बढ़ाएं इस महीने समाप्त हो जाएगी। सुख और शांति बढ़ जाएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भी सूर्य गोचर का भरपूर लाभ होगा। इनके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पैसों की आवक अचानक से बढ़ जाएगी। किस्मत इनका साथ देगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। भगवान का आशीर्वाद इनके ऊपर बना रहेगा। इनके अच्छे दिन शुरू हो जानगे। मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

सूर्य का राशि बदलना कुंभ राशि के लिए बड़े बदलाव लेकर आएगा। यह पॉजिटिव बदलाव होंगे। इनकी लाइफ में एक के बाद एक अच्छी चीजें होंगी। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में लाभ होगा। बेरोजगारों को नई जॉब मिलेगी। शादी के योग बन सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। फिजूल के खर्चे कम होंगे। पैसों की अच्छी खासी बचत होगी। धन लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को सूर्य गोचर का भरपूर लाभ होगा। पैसों को लेकर इनकी दिक्कत खत्म हो जाएगी। इनके घर मां लक्ष्मी का आगमन होगा। आप जल्द धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आपका बड़ा साथ देगा। घर में लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। परिवार में सुख  और हंसी खुशी का माहौल होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। सेहत को लेकर सभी चिंताएं खत्म होगी।

Back to top button