राशिफल

इन राशियों के लिए बुरा काल बनकर आएगा मंगल गोचर, होगा पैसों का नुकसान, किस्मत भी नहीं देगी साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव शुभ या अशुभ दोनों ही हो सकता है। 10 मई को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल के इस गोचर से 3 राशियों को काफी नुकसान हो सकता है। उनके जीवन में एक के बाद एक कई दुख और तकलीफ दस्तक दे सकती है। तो चलिए जानते हैं कि यह अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं। किन किन राशियों को मंगल कोचर से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही हम कुछ उपाय भी जानेंगे जिससे आप मंगल गोचर के इस दुष्प्रभाव से राहत पा सकते हैं।

मिथुन राशि

मंगल गोचर का मिथुन राशि के जातकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। शत्रु इनके ऊपर हावी हो सकता है इन्हें आंख बंद कर किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इनके अपने ही इन्हें धोखा दे सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले इन के पक्ष में नहीं रहेंगे। माता-पिता से लड़ाई हो सकती है।

दुर्भाग्य आपके पीछे लग सकता है। आप जो भी काम शुरू करेंगे वह असफल रहेगा। पैसों की कड़की हो सकती है। समाज में आपकी वाह वाही कम हो सकती है। आपके घर बिन बुलाए मेहमान आ सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में छात्रों को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल का भोग लगाना चाहिए।

मकर राशि

आपको अपनी जुबान पर काबू रखना होगा। आपका गुस्सा रिश्ते बिगड़ सकता है। नया मकान या वाहन लेने से भी बचें। इसमें आपको नुकसान हो सकता है। कहीं पैसा निवेश करने से भी बचना चाहिए। वरना बड़ा नुकसान संभव है। किसी को उधार पैसा नहीं देना चाहिए। आपका पैसा डूब सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है।

विवाह में अड़चन आ सकती है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आप ने जो भी काम सोच रखे हैं वह समय पर पूरे नहीं होंगे। इन मुसीबतों से बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मंगल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप मंगलवार के दिन काले कुत्ते को भी चुपड़ी रोटी खिलाएं।

मीन राशि

आपके सपने टूट कर सकते हैं। आपके दोस्त आपकी पीठ पर धोखा दे सकते हैं। लंबी यात्रा करने से बचें। सेहत पर विशेष ध्यान दें। बाहर का खाना पीना बंद कर दें। किसी अपने करीबी की तबीयत खराब हो सकती है। किस्मत कुछ दिनों के लिए आपका साथ देना छोड़ देगी। आपको जॉब और बिजनेस में दिक्कतें आ सकती है। बॉस आपके काम से नाखुश रह सकता है। आपकी सैलरी कम हो सकती है या नौकरी भी जा सकती है। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है।

समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। दुख और तकलीफ है आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आप मंगलवार के दिन गरीबों को घर पर खाना भी खिला सकते हैं। वहीं मंगलवार के दिन लाल रंग की गाय को भरपेट खाना खिलाना भी आपके दुखों को कम कर देगा।

Back to top button