दिलचस्प

लड़की की आंख से आंसू नहीं निकल रहा था कुछ और, देखते ही डॉक्टरों के होश उड़े ..

आंखों में आंसू निकलते आपने देखे होंगे, आंखों में सपने आपके भी बसते होंगे, लेकिन क्या आपने देखा है कि किसी की आंखों से धागे निकल रहे हैं, देखना तो दूर आपने सुना भी नहीं होगा, पर आज हम आपको ऐसी ही एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी आंखों से बीते कई दिनों से धागे निकल रहे हैं। लड़की की आखों में धागा और कपास की रुई देखकर डॉक्टर भी हैरान है, उनको भी नहीं समझ में आ रहा की आखिर कारण क्या है। डॉक्टरों ने भी मेडिकल इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं सुनी है।

डाक्टरों के पास भी नही है इस अनोखे मर्ज का इलाज

ये अनोखा मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पंचायत कोतमा की ग्राम पंचायत खमरौध के ग्राम पचखुरा का है। जहां की रहने वाली 11 साल की मानसी केवट की आंखों से बीते कई दिनों से रूई और धागे निकल रहे हैं… पहली बार जब आंखों से धागा निकला तो घर वालों को भी भरोसा नहीं हुआ। शुरु में उनको लगा कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा, लेकिन जब ये रोज की बात हो गई तो उन्होने डॉक्टरों को दिखाया। चिकित्सकों ने मानसी को देखा और जांच की तो धागा निकले का कोई ठोस कारण नजर नहीं आया। चिकित्सकों ने मानसी को आई ड्रॉप व ट्यूब दिया, लेकिन उसे कोई राहत नही मिल रही।

चिकित्सा जगत के लिए है ये पहला मामला

मानसी की आंखों से रूई और धागे निकलने के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं. चिकित्सकों का मानना है कि आज तक उन्होंने ऐसी किसी बीमारी के बारे में न सुना और न पढ़ा है। चिकित्सा जगत में कई आनोखी बिमारियों के बारे में सुना जाता रहा है पर ये मामला पहला है।
इलाज न मिला तो झाड़ फूंक में लग गए परिवार वाले
उधर छात्रा के माता-पिता इसे जादू टोना मानकर झाड़ फूंक का भी सहारा ले रहे हैं। उनका मानना है कि छात्रा मानसी पर किसी भूत प्रेत का साया हो सकता है। उसकी आंखों से एक-दो घंटे के अंतराल में अजीब किस्म के कभी रेशेनुमा धागे निकलते हैं, तो कभी रूई निकलती है।

 

Back to top button