राशिफल

बुद्ध पूर्णिमा-चंद्र ग्रहण का बन रहा संयोग, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, होगी पैसों की बारिश

05 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का भी संयोग बन रहा है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण का समय रात 8 बजकर 44 मिनट से सुबह 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। मतलब यह चंद्र ग्रहण 4 घंटे 15 मिनट का होगा।

वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही स्टार्ट हो जाता है, लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहाँ सूतक काल भी नहीं लगेगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा। तो चलिए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का किन लकी राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण का बड़ा लाभ होगा। इनके घर ढेर सारी खुशियां दस्तक देगी। भाग्य इनका साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। पैसों को लेकर इनकी सभी दिक्कतें खत्म होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में इन्हें सफलता हाथ लगेगी। कुंवारे लोगों के घर शादी के कार्यक्रम हो सकते हैं। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आपको जल्द कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण का सिंह राशि के जातकों को भरपूर लाभ होगा। इनके सभी दुख खत्म हो जाएंगे। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अटके हुए कम समय पर होंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही है उनके घर जल्द शहनाई बजेगी। बेरोजगरों को जॉब मिलेगी। नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपकी तरक्की होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण का मकर राशि के लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। इनके सभी दुख एक झटके में खत्म हो जाएंगे। ये नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले इनके पक्ष में होंगे। किस्मत इनका साथ देगी। खासकर पैसों के मामले में भाग्य इनके पक्ष में होगा। इन्हें अगले कुछ महीनों में पैसे कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। जॉब को लेकर इन्हें बड़े अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण का कन्या राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। इनके लाइफ की सभी समस्याएं समाप्त होगी। लोग इनके काम की तारीफ करेंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। जॉब में प्रमोशन होगा। बीजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख और शांति रहेगी। संतान का सुख मिलेगा। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में ढेरों खुशियां आएगी। छात्रों को मेहनत का उचित फल मिलेगा।

Back to top button