बॉलीवुड

एलिमनी लेने आई होंगी, याद सता रही है क्या.? अरबाज के घर के बाहर दिखने पर मलाइका का उड़ाया मजाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। मलाइका जब भी बाहर निकलती है तो ऐसा कोई पल नहीं होता जब पैपराजी वाले उन्हें कैमरे में कैद ना करें। अब इसी बीच मलाइका को अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर के बाहर देखा गया जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स भी तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें अरबाज खान को लेकर ट्रोल कर रहा है तो कोई उनकी तलाक के नाम पर आलोचना कर रहा है। तो आइए देखते हैं मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें…

malaika arora

अरबाज से मिलने पहुंची मलाइका?
दरअसल, हुआ यूं कि बीती रात को मलाइका अरोड़ा को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि इस इलाके में मलाइका के एक्स हस्बैंड यानी कि अभिनेता अरबाज खान का घर है। मलाइका को भी अरबाज के घर के बाहर ही देखा गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हस्बैंड अरबाज खान से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी।

malaika 1

इस दौरान मलाइका अरोड़ा लगातार फोन पर बात करती हुई नजर आई। जैसे ही मलाइका को पैपराजी वालों ने देखा तो उनकी जमकर तस्वीरें क्लिक करने लगे।

malaika arora

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इस दौरान मलाइका अरोड़ा की कई तस्वीरें क्लिक की गई जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। देखा जा सकता है कि इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर की पेंट पहनी हुई थी जिसमें खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था जबकि स्टाइलिश लुक के लिए उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था।

malaika arora

जब मलाइका की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “एक्स हसबैंड से एलिमनी लेने आई होंगी।” वहीं एक अन्य ने कहा कि, “आपको याद आने लगी क्या?” इसके अलावा भी कई कमेंट्स किए गए।

malaika arora

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


17 साल में टूट गई एक्ट्रेस की शादी
बात की जाए मलाइका और अरबाज की शादी के बारे में तो साल 1998 में उन्होंने शादी रचाई थी। बता दे इनकी शादी ईसाई धर्म और मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। इसके बाद इनके घर बेटे का जन्म हुआ लेकिन शादी के 19 साल बाद साल 2017 में यह दोनों एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए। हालांकि दोनों ही अपने बेटे अरहान के लिए एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

malaika arora

malaika arora son

अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका को आए दिन अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद खुलासा हुआ कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका की उम्र में करीब 12 साल का फर्क है। हालांकि मलाइका और अर्जुन को इनसे कोई खास फर्क नहीं पड़ता और दोनों अक्सर वेकेशन पर निकल जाते हैं। रिपोर्ट की मानें तो मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी भी रचा सकते हैं। हालाँकि कपल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

malaika arora

Back to top button