बॉलीवुड

Gala 2023: परी सी लगी आलिया तो ईशा अम्बानी ने लूटी महफ़िल,प्रियंका समेत इन सितारों ने ढाया कहर

ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को काफी लंबे समय से फैशन इवेंट मेट गला 2023 का इंतजार था। 2 मई को न्यूयार्क मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में इसका आयोजन हुआ जिसमें भारतीय सेलिब्रिटी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इतना ही नहीं बल्कि हर एक सेलिब्रेटी का लुक भी काफी सुर्खियों में रहा। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा इतनी खूबसूरत लगी कि लोग उन्हें देखते रह गए। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी पूरी महफिल लूट ली। तो आइए देखते हैं मेट गाला फैशन इवेंट2023 में शामिल होने वाली इन खूबसूरत अदाकारा के लुक…

पति संग प्रियंका का खूबसूरत अंदाज
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में। बता दे इस दौरान प्रियंका ने ऑफ शोल्डर ब्लैक सिल्क गाउन पहना हुआ था जिसमें वह बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दी।

met gala 2023

इस दौरान वह अपने पति निक जोनास के साथ नजर आई और इनकी जोड़ी काफी सुर्खियों में रही। वहीं निक जोनास ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा से मैचिंग ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दिए। लोग प्रियंका और निक की खूब तारीफ कर रहे हैं.।

met gala 2023

राजकुमारी से लगी आलिया भट्ट
बात की जाए आलिया भट्ट की तो इस दौरान आलिया किसी परी से कम नहीं लग रही थी। बता दे आलिया ने मेट गाला में करीब 10,000 पर्ल से बना गाउन पहना हुआ था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। बता दे आलिया को लुक यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है। आलिया की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ईशा अंबानी ने भी लूटी महफ़िल
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने तो महफिल लूट ली। ब्लैक ड्रेस में ईशा बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नजर आई। जैसे ही ईशा गाला इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची पूरी मीडिया की कैमरे उनकी तरफ हो गए। इस दौरान ईशा ने नेपाली अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना हुआ था जिसे मोतियों और क्रिस्टल से तैयार किया गया था।

met gala 2023

बता दे ईशा अंबानी का यह लुक काफी सुर्खियों में है और उन्होंने अपने इस लुक से बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथों में पोटली पर्स लिया था। इसके अलावा बालों को हल्का कर्ल किया हुआ था। वहीं गले में उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था जबकि हाथों में वह ब्रेसलेट पहने हुए नजर आई थी।

met gala 2023

नताशा पूनावाला
वहीं नताशा पूनावाला की ड्रेस सबसे अलग रही। इस दौरान नताशा ने मिरर किए हुए शिआपरेली गाउन पहना हुआ था जिसमें वह बड़ी बड़ी सेलिब्रेटी को टक्कर देती नजर आई। बता दें इस बार नताशा पूनावाला का मेट गाला में चौथा साल था। इससे पहले भी उनके सारे लुक एकदम अलग थे।

क्या थी मेट गला की थीम?
बता दे इस बार मेट गाला का फैशन इवेंट मशहूर फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित किया गया। इस बार गाला की थीम कार्ल लेगरफेल्ड लाइन ऑफ ब्यूटी रखी गई। गौरतलब है कि, कार्ल लेगरफेल्ड अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने साल 2019 में दम तोड़ दिया। बता दें, न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित फैशन इवेंट मेट गाला दुनिया भर का सबसे ज्यादा चर्चित इवेंट हैं। जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे शिरकत करते हैं।

met gala 2023

Back to top button