राशिफल

आज से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, गुरुदेव कर देंगे मालामाल, मिलेगी जीवन की सारी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि या चाल बदलता है, या फिर अस्त या उदय होता है तो इसका शुभ या अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आज 27 अप्रैल से बृहस्पति देव गुरु मेष राशि में उदित हो रहे हैं। इसका 5 राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन्हें ढेर सारे लाभ होंगे। इनके अच्छे दिन शुरू हो जानेगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय होना बेहद लाभकारी रहेगा। इसकी एक वजह ये भी है कि गुरु मेष राशि में उदय हो रहा है। इसलिए इस राशि के अच्छे दिन ज्यादा अच्छे गुजरने वाले हैं। इन्हें लाइफ में तरक्की मिलने वाली है। इनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है। जॉब और बिजनस में तरक्की होने वाली है। अचानक बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को गुरु उदय का भरपूर लाभ देखने को मिलेगा। इन्हें जॉब के ऑफर मिलेंगे। बॉस इनके काम से खुश होगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनों से मदद मिलेगी। घर में ढेरों खुशियां आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। विवाह के योग बन सकते हैं।

कर्क राशि

गुरु का उदय होना कर्क राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। इन्हें संतान सुख मिलेगा। मकान की खरीदी या बिक्री हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। दुख खत्म होंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। शत्रु आपके सामने हार मान लेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रमोशन होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को गुरु के उदय होने का बड़ा लाभ होगा। इनकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। लाइफ एक बार फिर से ट्रैक पर होगी। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। घर में खुशी का माहौल होगा। लंबी यात्रा हो सकती है। कुँवारे लोगों को शादी के रिश्ते मिल सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

धनु राशि

गुरु के उदय होने से धनु राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। भाग्य इनका भरपूर साथ देगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। समाज में इनका रुतबा बढ़ेगा। संतान पर गर्व होगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धन से जुड़े बड़े लाभ होंगे। बीजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। जॉब में तरक्की होगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Back to top button