राशिफल

Rashifal 29 April: शनिवार को 7 राशियों को झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान, जानने के लिए पढ़ें राशिफल

हम आपको शनिवार 29 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 April 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें। करियर के दृष्टि से यह समय काफी अच्छा है। अपनी वाणी पर संयम रखें, ज्यादा वाद विवाद ना करें। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी इस यात्रा से आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। चल रही परेशानियों का हल आज आप आसानी से निकाल पाएंगे। बिना किसी तथ्य की बातों को महत्व न दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है। संतान द्वारा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको आराम पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा आप डॉक्टर से सलाह लें। भ्रम आपके दिन को कई सवालों से घेरे रखेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन किसी नई जानकारी को जानने को उत्साहित हो सकता है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। इस समय भावुकता के बजाय दिमाग से काम लेना बेहतर रहेगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपका साथी आप को सुखद आश्चर्य दे सकता है। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आज मन कुछ जानने के लिए उत्साहित रहेगा। अपनी मेहनत से परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु परास्त होंगे।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बनाए रखें। ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा लाभदायक होगी। तली भुनी चीजों से परहेज करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। घर में शांति का वातावरण होगा। आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। किसी भी कार्य को ज़िम्मेदारी पूर्वक करने का प्रयास करें। जिससे आपको कामयाबी अच्छी मिले। आध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। कार्यस्थल पर माहौल आप के अनुरूप रहेगा। लकड़ी के कारोबार में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी पर बेवजह संदेह करने की आपकी आदत आपके रिश्ते में समस्याएँ पैदा कर सकती है। अपने साथी पर भरोसा करना जरूरी है। किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता से सबक से सराहना मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, तभी आप किसी अच्छे कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप घरेलू कार्य में मदद करते नज़र आएंगे जिससे घर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत न करें। संतान द्वारा आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन परेशान रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। थोड़ा तनाव में रहेंगे। जिससे आपका नुकसान हो सकता है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि तो होगी, लेकिन कठिनाइयां भी आ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन गौ माता का माथा छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषा का प्रयोग करें। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। यदि आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

आपने Rashifal 29 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button