राशिफल

मई में होगी ग्रहों की खलबली, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, घर बैठे आएगी लक्ष्मी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की उथल पुथल अक्सर सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव डालती है। इससे किसी को लाभ होता है तो किसी को हानि। मई माह में भी कई ग्रह जैसे शुक्र, मंगल, सूर्य  इत्यादि अपनी राशि बदल रहे हैं। वहीं शनि मार्गी से वक्री तो बुध वक्री से मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की इस खलबली का चार राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मई का महिना मेष राशि के जातकों के लिए बड़ा शुभ साबित होगा। इस महीने आपकी जॉब में कई बड़े और पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आपके करियर में उछाल आएगा। बीजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा होगा। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपके घर ढेरों खुशियां आएगी। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में होंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। यह यात्रा आपको आर्थिक रूप से लाभ देगी।

कन्या राशि

मई के महीने में कन्या राशि के जातकों को धन लाभ होगा। मकान खरीदी या बिक्री के योग बनेंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। घर में खुशी का माहौल होगा। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है। पति और पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। कुंवारे लोगों को शादी का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपको अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मई का महिना ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इनके घर पैसों की आवक बढ़ जाएगी। आपकी उम्मीद से ज्यादा कमाई होगी। जो लोग नया बीजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें लाभ होगा। वहीं आप वर्तमान बीजनेस को भी बड़ा सकते हैं। पैसा निवेश करने से उसका अच्छा रिटर्न मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। शत्रु आपके सामने हार मान लेंगे। आपकी लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। इसके आने से आपके जीवन में प्यार की बहार आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मई का महिना तरक्की लेकर आएगा। आपके घर खुशियों की बहार आएगी। आपका भाग्य भी साथ देगा। हर काम अच्छे से और बिना किसी बाधा के पूरा होगा। घर में बच्चों की किलकारी गूंज सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। अपनों का साथ और मदद मिलेगी। आपके सभी सपने पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपके दुख अब जल्द खत्म हो जाएंगे।

Back to top button