राशिफल

अक्षय तृतीया: 125 साल बाद बन रहा पंचग्राही राजयोग, सोना-चांदी से खेलेंगी ये राशियां, पलटेगा भाग्य

भारत में अक्षय तृतीया का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन धनतेरस और दिवाली जितना पुण्य फलदाई माना जाता है। यह हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ला पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे शास्त्रों में स्वयंसिद्ध मुहूर्त भी कहा जाता है। इस बार यह 22 अप्रैल पर पड़ रही है। इस दिन 125 साल बाद पंचग्रही राजयोग बन रहा है। इस दिन मेष राशि में सूर्य, बुद्ध, गुरु, राहु और अरुण पंचग्रही राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसका पांच राशियों को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा।

मेष राशि

अक्षय तृतीया से इस राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। यह जहां भी पैसा निवेश करेंगे इसमें लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए सही अवसर है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नई जॉब के ऑफर आपकी किस्मत बदल देंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। आपके घर ढेर सारी खुशियां आएगी। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

पंचग्रही राजयोग का वृषभ राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। इनकी लाइफ के सभी दुख खत्म हो जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। जॉब में तरक्की होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी 125 साल बाद बन रहे इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं। सेहत को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर धन लाभ होगा। इन्हें पैसा कमाने के कई बड़े अवसर मिलेंगे। इनके पास इतना पैसा आएगा कि संभाल नहीं पाएंगे। शत्रु आपके सामने हार मानने को मजबूर हो जाएगा। कुंवारे लोगों को मनपसंद जीवनसाथी मिल जाएगा। घर में खुशहाली आएगी। लड़ाई झगड़े खत्म हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

अक्षय तृतीया पर वृश्चिक राशि के जातकों को ढेर सारे लाभ मिलेंगे। ये जल्द नए मकान या वाहन का लाभ ले सकते हैं। सेहत को लेकर इन्हें अच्छी खबर मिलेगी। काम काज इनका अच्छा चलेगा। भाग्य इनका साथ देगा। जॉब और बीजनेस में लाभ होगा। अपनों से प्यार और सपोर्ट मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले आपके हक में होंगे।

Back to top button