समाचार

लड़के ने तोड़ा यातायात नियम, पुलिस ने रोका तो बोनट पर घसीटता हुआ ले गया, देखें फिर क्या हुआ – Video

सड़क पर गाड़ी चलाना बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। आपकी लापरवाह न सिर्फ आपके लिए असुरक्षित होती है बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों की जान का खतरा भी बनती है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग रोड पर बड़ी लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। खासकर नई जनरेशन के यंग लड़के बहुत तेज गाड़ी भागते हैं। ये यातायात के नियम भी तोड़ते हैं। ऐसे में पुलिस इन्हें समय-समय पर पकड़कर सबक सिखाती रहती है।

पुलिस वाले को बोनट पर घसीट कर ले गया लड़का

लापरवाह ड्राइविंग से जुड़ा ऐसा ही एक मामला पंजाब में देखने को मिला है। यहां एक युवा ने पुलिस ऑफिसर को गाड़ी के बोनट पर घसीट डाला। हुआ ये कि लड़का अनाप सनाप ढंग से गाड़ी चला रहा था। जब पुलिस वाले ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस वाला लड़के की गाड़ी के सामने खड़ा हो गया था। लेकिन लड़का डेढ़ सयाना निकला। उसने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाना चाही।

खुद को बचाने के लिए पुलिसवाला कार के बोनट पर लटक गया। वहीं लड़का गाड़ी आगे बढ़ाता रहा। हालांकि बाद में कुछ राहगीरों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसका वीडियो भी बनाया। जब गाड़ी रुकी तो वह लड़के को कार से बाहर लाए। जल्द वहां पुलिस भी आ गई। वह लड़के को पकड़कर अपने साथ ले गई।

राहगीरों ने पकड़कर पीटा

इस दौरान लड़के की अकड़ नहीं गई। ऐसे में पुलिस वालों ने वहीं उसे दो चार धर दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा “इसके जैसे और भी कई अमीर बाप के बिगड़े नवाबजादे हैं। इन सबको सबक सिखाना चाहिए।” दूसरा शख्स कहता है “इन लोगों का तो लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर देना चाहिए।”

फिर एक कमेंट आता है “ये मां बाप की गलती है। वे अपने यंग बेटों के हाथ में कार पकड़ा देते हैं। कोई जिम्मेदारी नहीं सिखाते हैं। इनके मां बाप को भी सजा होनी चाहिए।” एक शख्स कहने लगा “पुलिस वाले की बहादुरी को सलाम। उसने अपने काम को पूरा करने के लिए जान तक दाव पर लगा दी। उसे सम्मानित किया जाना चाहिए।” बस ऐसे ही और भी कमेंट आने लगे।

यहां देखें वीडियो


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? ऐसे लापरवाह ड्राइविंग करने वालों को क्या सजा देना चाहिए?

Back to top button