बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी की गोदभराई में राज कुंद्रा ने कर दिया था कांड, मनाने को गिफ्ट की सोने की चम्मच

पत्नियों को अक्सर पति से महंगे गिफ्ट लेना पसंद होता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनके पति उन्हें महंगे तोहफे देते हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कपल ने साल 2009 में शादी की थी। यह राज की दूसरी शादी थी। उन्होंने पत्नी को तलाक देकर शिल्पा संग फेरे लिए थे। राज ने शिल्पा को सगाई में 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी।

जब शिल्पा को पति ने गिफ्ट में दी सोने की चम्मच

शादी के तीन साल बाद यानि 2012 में शिल्पा ने बेटे विआन को जन्म दिया। जब विआन शिल्पा के पेट में थे तो उनकी बहन शमिता ने एक गोद-भराई की रस्म रखी थी। आमतौर पर इस तरह की रस्म में सिर्फ महिलाएं शामिल होती है। लेकिन राज कुन्द्रा से रहा नहीं गया और वे भी इस रस्म में बिना बुलाए घुस आए थे। वह यहाँ इतनी लड़कियों में कृष्ण जैसा महसूस कर रहे थे। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में कही थी।

RAj

हालांकि इस गोद भराई की सबसे बड़ी हाईलाइट ये रही कि राज ने शिल्पा को तोहफे में सोने की एक चम्मच दी। यह चम्मच 24 कैरेट सोने की बनी थी। पति का यह अनोखा और महंगा गिफ्ट देखकर शिल्पा की खुशी का ठिकाना नहीं था। इसके बाद जब कपल पेरेंट्स बना तो उनकी लाइफ खुशियों से भर गई।

हो चुका था मिसकरैज

viaanrajkundra

शिल्पा काफी समय से दूसरे बच्चे की भी प्लानिंग कर रही थी। लेकिन उन्हें कुछ हेल्थ इशू थे। इस कारण उनका बार-बार मिसकरैज हो रहा था। इस कारण उन्होंने सरोगेसी (किराए की कोख) का सहारा लिए। इसके माध्यम से एक्ट्रेस साल 2020 में एक बेटी की मां बनी। उन्होंने बेटी का नाम समीक्षा रखा।

शिल्पा ने एक बार बताया था कि जब वह खुद मां के पेट में थी तब भी वह मरते-मरते बची। उनकी मां साधना शेट्टी जब पेट से थी तो उन्हें बहुत ब्लीडिंग हुई थी। डॉक्टर ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी थी कि आपका बच्चा पैदा होने के बाद तीन चार दिन से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएगा। और हो सकता है यह चाइल्ड नॉर्मल पैदा न हो। लेकिन फिर भी मां ने उम्मीद नहीं छोड़ी और बहादुरी से मुझे पैदा किया।

शादी को हो गए 14 साल

shilpa shetty

शिल्पा और राज की शादी को 14 साल हो गए हैं। इनकी शादीशुदा लाइफ में कई उतार चढ़ाव आए। जैसे जब राज कुन्द्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा और वह जेल गए तो इनकी शादी टूटने की कगार पर आ पहुंची थी। हालांकि बाद में दोनों फिर से एक हो गए। अभी भी इनके बीच काफी प्यार मोहब्बत है।

Back to top button