दिलचस्प

दुनिया का सबसे खुशहाल मगरमच्छ: नहाते हुए करता है बड़ी सी क्यूट स्माइल, Video देख बन जाएगा दिन

मगरमच्छ बहुत ही खतरनाक जानवर माना जाता है। हर किसी के मन में इसकी छवि है खूंखार जानवर की है। ऐसे में कोई भी इस मगरमच्छ के आसपास भी भटकना नहीं पसंद करता है। आपने भी इस मगरमच्छ को अक्सर गुस्से में या सुस्त पड़े देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने किसी मगरमच्छ को मुस्कुराते हुए देखा है? आज हम आपको ऐसे ही एक खुशहाल और हंसमुख मगरमच्छ से मिलाने जा रहे हैं।

नहाते हुए मुस्कुराने लगा मगरमच्छ

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मगरमच्छ का वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ की केयरटेकर उसे ब्रश से रगड़ रगड़ कर नहला रही है। दिलचस्प बात यह है कि मगरमच्छ को यह चीज पसंद आती है। यहां तक कि वह नहाने के दौरान स्माइल भी करता है। उसे इस तरह से मुस्कुराते हुए देख हमारे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।

मगरमच्छ का यह मस्ती भरा अंदाज देखकर लोग बड़े हैरान हैं। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा कि एक खूंखार मगरमच्छ इस तरह खिलाखिला कर हंस भी सकता है। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ को पानी पसंद होता है। लेकिन वह इस तरह नहाना इतना पसंद करता है यह शायद ही कोई जानता है। अक्सर कुत्ते बिल्लियों को जब इस तरह से पीठ पर तब तक पाया जाता है तो वह बड़े खुश होते हैं। लेकिन मगरमच्छ जैसे जियो का ऐसा करना बड़ा विचित्र और दिलचस्प है।

मगरमच्छ की मुस्कान पर फिदा हुए लोग

हंसते हुए मगरमच्छ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इतना खुशहाल मगरमच्छ हमने लाइफ में पहले कभी नहीं देखा।” दूसरा यूजर बोला “मुझे आज तक मगरमच्छ से डर लगता था लेकिन इसे देखकर इसे पालने का मन कर रहा है।” तीसरा शख्स लिखता है “यार ये कितना क्यूट है। मन कर रहा है कुत्ता बिल्ली छोड़कर इसे ही घर में पाल लूं।”

यहां देखें मुस्कुराता हुआ मगरमच्छ


उम्मीद करते हैं कि आपको हंसते हुए इस मगरमच्छ का वीडियो पसंद आया होगा। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आप किसी भी मगरमच्छ को गले मत लगा लेना। जरूरी नहीं कि सभी मगरमच्छ इसकी तरह हंसमुख हो। कुछ खतरनाक और नुकसान दायक भी होते हैं।

Back to top button