समाचार

शादी में मिठाई पसंद नहीं आई तो भड़का दूल्हा, दुल्हन के 9 साल के भाई को मार डाला

शादी हर लड़की का सपना होता है। यह दिन उसके लिए बड़ा खास होता है। इस दिन से उसका नया घर बसता है। लेकिन क्या होगा जब खुद दूल्हा शादी वाले दिन आपका पहले से बसा बसाया घर उजाड़ दे। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शमशाबाद इलाके में साल 2020 में आइस ही एक मामल देखने को मिला था। इसे जानकर आपकी भी रातों की नींद उड़ जाएगी।

खराब मिठाई को लेकर भड़का दूल्हा

दूल्हे का नाम मनोज कुमार है। वह अतसैनी पहाड़पुर गांव का रहने वाला है। उसकी शादी गोविंदपुर अहदुल्लापुर गांव में हुई थी। जब वह शादी वाले दिन बारात लेकर आया तो उसका और उसके दोस्तों का खराब खाने और मिठाई की क्वालिटी को लेकर लड़की पक्ष से झगड़ा हो गया। मामला बिगड़ता देख दुल्हन पक्ष का एक रिश्तेदार बीच बचाव करने आया। ऐसे में दूल्हे ने पीस्टल से उस पर गोली चला दी। हालांकि गोली उसे लगी नहीं। वह उसके पास से निकल गई और वह बच गया।

गोली चलने के बाद वहां बड़ा हंगामा हो गया। इस अफरा तफरी को देख दूल्हा और उसके दोस्त वहां से भागने लगे। लेकिन जाते-जाते अपने साथ दुल्हन के 9 साल के भाई को भी ले गए। वह खाना परोसने में मदद कर रहा था। दूल्हा एसयूवी लेकर भागा। उसने जाते-जाते शादी में मौजूद दो महिलाओं और एक लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुल्हन के 9 साल के भाई की ले ली जान

दुल्हन के बड़े भाई पुनीत ने बताया कि दूल्हा मेरे छोटे भाई को किडनैप कर ले गया था। हमने उसे कई बार फोन पर मेरे भाई प्रांशु को लौटाने की बात कही। लेकिन वह हर बार मना कर देता था। फिर अगले दिन सुबह 3 बजे उसका शव वह हमारे गांव में छोड़ गया। दुल्हन के पिता ने भी आरोप लगाया है कि मनोज ने ही उनके 9 साल के बेटे को मारा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह गांव से भाग गया।

इस मामले पर कामयगंज सर्किल अधिकारी राजवीर सिंह गौड़ ने कहा कि प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई कि दोनों पक्ष की आपस में बहस चल रही थी। फिर दूल्हे ने तीन रिश्तेदारों पर एसयूवी चला दी। परिजनों ने 9 साल के दुल्हन के भाई को मारने के आरोप दूल्हे पर लगाए हैं। अब शव के पोस्टमार्टम के बाद क्लियर हो सकेगा कि बच्चे को किसी वाहन ने कुचला था या उसका गला घोंटा गया था। फिलहाल इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी मचा रखी है।

Back to top button