बॉलीवुड

बेहद दुखभरी है ‘आशिकी’ फ़ेम राहुल रॉय की Love Story, 4 अफेयर, 1 शादी के बावजूद अकेले काट रहे जीवन

राहुल रॉय (Rahul Roy) बॉलीवुड के बीते जमाने के हैंडसम हीरो हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्म ‘आशिकी’ सुपर डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात पॉपुलर बना दिया था। इसके बाद वह बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के रूप में फेमस हो गए। लेकिन रियल लाइफ में उनकी लव लाइफ बहुत खराब रही। उनके अपने जीवन में 4 लव अफेयर चले, 1 शादी हुई, लेकिन फिर भी वह आज अकेले रहने को मजबूर हैं। तो चलिए इनकी लव लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

पूजा भट्ट संग जुड़ा नाम

राहुल रॉय और महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के लव अफेयर की चर्चा 90 के दशक में खूब होती थी। दोनों की नजदीकियाँ जानम, जुनून और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी फिल्मों में साथ काम करने के दौरान शुरू हुई थी। दोनों कुछ समय तक रिलेशन में रहे, लेकिन फिर इन्होंने ब्रेकअप कर लिया। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्तों की खबरों को स्वीकार नहीं किया।

मनीषा कोइराला को किया डेट

पूजा भट्ट से ब्रेकअप होने के बाद राहुल की लाइफ में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की एंट्री हुई। दोनों का इश्क मझदार फिल्म के सेट पर परवान चढ़ा। हालांकि दोनों ने खुलकर काभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। कुछ समय की डेटिंग के बाद कपल अलग हो गया। इसकी वजह दोनों का अपने करियर को प्राथमिकता देना थी।

सुमन रंगनाथन से हुआ इश्क

राहुल रॉय के लव अफेयर्स की लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस भी शामिल रहीं। एक्ट्रेस सुमन रंगनाथन के साथ उनकी काफी नजदीकियाँ थी। दोनों एक दूसरे के साथ लगभग तीन साल रिलेशनशिप में रहे। लेकिन काम की व्यस्तता के चलते दोनों की दूरियां बढ़ने लगी। नतिजन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

मॉडल राजलक्ष्मी से की शादी

तीन अफेयरों के बाद राहुल ने आखिर मॉडल राजलक्ष्मी आर रॉय संग सात फेरे ले लिए। दोनों की शादी साल 2000 में हुई। इनका ये रिश्ता 14 साल तक चला। फिर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि राजलक्ष्मी विदेश में सेटल होना चाहती थी, हालांकि राहुल भारत में ही रहना चाहते थे। इस कारण दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

तलाक के बाद साधना सिंह से हुआ प्रेम

राजलक्ष्मी से तलाक लिए दो साल ही हुए थे कि राहुल ने 2016 में सुपरमॉडल साधना सिंह से दिल लगा लिया। दोनों कुछ साल साथ में रहे, लेकिन फिर इनका भी ब्रेकअप हो गया। अब 4 अफेयर और 1 असफल शादी के बाद राहुल आज अपनी लाइफ अकेले व्यतीत कर रहे हैं। वह अभी 55 साल के हैं। वर्तमान में उनका फिल्मी करियर भी लगभग खत्म हो गया है।

Back to top button