विशेष

टोटके: रास्तों में पड़ी इन चीजों को भूलकर भी ना उलांघे, बर्बाद हो जाएंगे आप

भारत में टोने-टोटके बहुत चलते हैं। यहां लोग अपना काम निकलवाने के लिए या अपनी बला दूसरे को पर डालने के लिए इन टोने-टोटके का इस्तेमाल करते हैं। आपने भी देखा होगा कि सड़कों पर कई ऐसी चीजें पड़ी होती है जो टोने-टोटके का संकेत होती है। यदि कोई शख्स चौराहे पर पड़ी इन चीजों पर गलती से भी पैर रख दें या उसे उलांघ जाए तो बुरी और नेगेटिव शक्तियां उसके ऊपर हावी हो जाती है। इसलिए आप भूल कर भी इन चीजों पर पैर रखने की गलती ना करें। वरना आपके साथ एक के बाद एक कई बुरी घटनाएं घट सकती है।

मृत जानवर

रास्ते पर कई बार मृत जानवर पड़े हुए मिल जाते हैं। कभी ये नेचुरली मरते हैं तो कभी कोई टोना टोटका करने के लिए इन्हें मारकर सड़क पर फेंक देता है। ऐसे में आपको यदि ये मृत जानवर राए में दिख जाए तो आप उनके पा से ना निकलें। उनसे दूरी बना लें। ये जानवर नेगेटिव एनर्जी प्रवाहित करते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा आपको भी नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं ये चीज कीटाणुओं से भरी होती है। मतलब आपकी हेल्थ के लिए ये बुरी साबित हो सकती गई।

नींबू-मिर्च

नींबू मिर्च का टोटका भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है। लोग अक्सर अपनी बुरी नजर उतारने और दूसरों का बुरा करने के लिए इस तरह के टोटके करते हैं। आपको रास्ते पर टोटके वाले नींबू मिर्च अक्सर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आपको इनके ऊपर भूलकर भी पैर नहीं रखना है। इसके अलावा इन्हें उलांघना या हाथ भी नहीं लगाना है। ऐसा किया तो बुरी बलाएं आपका पीछा कभी नहीं छोड़ेंगी। यदि गलती से आपने पैर रख भी दिया तो तुरंत हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दें।

पूजा सामग्री या भोजन

गली और मुख्य चौराहों पर आपने कई बार पूजा सामग्री या भोजन रखा हुआ देखा होगा। यह पितरों के लिए रखा जाता है। यहां चौराहा और पितर दोनों राहू को रिप्रेजेंट करते हैं। इसलिए इनसे दूरी बना लेना चाहिए। ये चीज नेगेटिव ऊर्जा से भरी होती है। यदि आपने इनके ऊपर पैर रख दिया या इसके बेहद नजदीक से निकल गए तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। इससे आपकी लाइफ में कई बुरी घटनाएं हो सकती है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें। इस तरह बाकी लोग भी इस तरह के टोने टोटके से सतर्क हो जाएंगे।

Back to top button