बॉलीवुड

शर्मनाक: ऋतिक के सिक्योरिटी गार्ड ने की डिलीवरी बॉय संग बदसलूकी, चुपचाप देखता रहा एक्टर – Video

भारत में लोगों को फिल्मों को लेकर बड़ा क्रेज होता है। वह लगभग हर बॉलीवुड फिल्म देखते हैं। हर किसी का अपना एक चहेता सितारा भी होता है। ऐसे में जब यह सितारा रोड पर उनसे टकरा जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह उसके साथ सेल्फ़ी लेने चाहते हैं। उससे मिलना चाहते हैं। बातचीत करना चाहते हैं। लेकिन ऐसा करना इतना आसान भी नहीं होता है। उनके चारों ओर सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं।

ऋतिक के सिक्योरिटी गार्ड ने दिया फैन को धक्का

कभी-कभी ये सिक्योरिटी गार्ड फैंस के साथ बुरा बर्ताव भी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के सिक्योरिटी गार्ड ने किया। उसने ऋतिक के साथ सेल्फ़ी ले रहे एक फैन को धक्का दे दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उसकी और ऋतिक की आलोचना करने लगा। कहने लगा कि ऋतिक ने अपने सिक्योरिटी गार्ड से कुछ कहा क्यों नहीं? वह अपने फैन के साथ ऐसा होते कैसे देख सकते हैं?

इस बात में कोई शक नहीं कि सितारें लोकप्रिय आम आदमी की वजह से ही होते हैं। यदि ये इन्हें भाव न दें, इनकी फिल्में न देखें तो इनकी लोकप्रियता जीरो होगी। ऐसे में इन सितारों का भी फर्ज बनाता है कि ये अपने फैंस से अच्छे से मिले। हालांकि 24 घंटे फैंस से घिरे होने के चक्कर में कई बार सितारें इनसे दूर रहना पसंद करते हैं। खैर ऋतिक के फैन के साथ क्या हुआ इसका वीडियो आप पहले देख लीजिए।

लोग करने लगे ऋतिक को ट्रोल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक एक डिनर डेट पर गए थे। उनके साथ वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी थे। जब ऋतिक रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो एक फूड डिलीवरी वाला बंदा ऋतिक संग सेल्फ़ी लेने की कोशिश करने लगा। लेकिन ऋतिक के सेक्योरिटी गार्ड ने उस डिलीवरी बॉय को धक्का दे दिया। वहीं ऋतिक ये सब इग्नोर करते रहे। ऐसा लगा जैसे उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी ऋतिक को ट्रोल कर रहे हैं। बोल रहे हैं ये सितारें आखिर खुद को समझते क्या है। हमारी वजह से ही तो ये आज इस मुकाम पर है। लोग इस बात से भी नाराज दिखे कि ऋतिक ने अपने सेक्योरिटी गार्ड से कुछ कहा भी नहीं। उसे रोका भी नहीं। अब लोग एक्टर की फिल्मों को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक जल्द ‘फाइटर’ फिल्म में नजर आएंगे।

Back to top button