राशिफल

Rashifal 18 April: आज इन 3 राशियों की मन की मुरादें होगी पूरी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी

हम आपको मंगलवार 18 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई विवाद लंबे समय से लटका हुआ है,तो आज वह सुलझ सकता है। यह सपने साकार करने का समय है। जमकर मेहनत करें। परिवार में आपको मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। कुछ बड़ा और बेहतर खरीदेंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी में हल्की फुल्की परेशानियां रह सकती हैं। गृहकलह की आशंका बनी रहेगी। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं परंतु इस भाग दौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा तनाव से मुक्ति मिलेंगी। परिवार में सुख शांति रहेंगी। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है, किसी भी सूरत में तकरार को अनदेखा करें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। आपको अपने किसी शत्रु से बातचीत करते समय अपने मन के राज्यों को नहीं खोलना है,नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजना बना लें। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती हैं। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी योजनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार में अचानक पैसे आने का योग बन रहा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज लेखन कार्य एवं अभ्यास के प्रति आपकी रुचि बढ़ती जाएगी जो सफलता में परिवर्तित होगी। आप अपने रुके हुए कार्य को सुध लेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे,जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी योजना पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज सभी परिस्थितियों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि बॉस कोई सौंपते हैं तो आज आप समय का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा एक ही गलती को बार-बार दोहराने से भी आपको बचने की जरूरत है। अपने दायित्वों को गंभीरता से लें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा आय में बढ़ोतरी होगी। आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमी से उपहार मिल सकता है, जिसे पाकर आप भावुक हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। कार्यस्थल पर लंबित पड़ी हुई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी। साथ ही आपके प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता आपके लिए अनुकूल रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन अच्छी गुणवत्ता का होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। अचानक आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आज कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। आज किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, उन्नति का कोई मार्ग भी खुलेगी। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको इसके लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। छात्र ईमानदारी और अधिक ध्यान के साथ अध्ययन करेंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद ना करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है। घर का माहौल व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा। इससे आप स्वयं को ऊर्जा तथा स्फूर्ति से परिपूर्ण महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। छात्रों के लिए समय बेहतर है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे।

आपने Rashifal 18 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button