बॉलीवुड

‘न्यासा’ नहीं है अजय-काजोल की बेटी का असली नाम, मीडिया पर भयंकर भड़की, बोली- मेरा नाम..

बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनते रहते हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) भी शामिल है। वह बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वह पहले के मुकाबले और भी ज्यादा हसीन बन गई है। उनका यह बदला रूप देख लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी करवाई है। इस बीच हाल ही में न्यासा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनका नाम ‘न्यासा’ नहीं है।

न्यासा देवगन ने बताया अपना असली नाम

अब तक आप, हम और मीडिया अजय और काजोल की बेटी को न्यासा के नाम से ही जानते थे। लेकिन अब न्यासा ने मीडिया को अपना असली नाम बताया है। दरअसल हाल ही में उन्हें अपने करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि संग एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान पैपाराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए टूट पड़े। काजोल की लाड़ली बड़ी जल्दी में थी। वह कार की तरफ तेजी से जा रही थी। उन्हें रोकने के लिए पैपाराजी बार-बार न्यासा.. न्यासा.. चिल्ला रहे थे।

पैपाराजी काजोल की बेटी का नाम गलत तरीके से बोल रहे थे। ऐसे में वह परेशान हो गई और आखिर उन्होंने सबको अपना असली नाम बता दिया। उन्होंने कहा कि मेरा नाम न्यासा नहीं निसा है। दरअसल अंग्रेजी में काजोल की बेटी का नाम Nysa है। ऐसे में मीडिया और फैंस इसके उच्चारण को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं।

कई लोग उन्हें न्यासा ही कहते हैं। लेकिन उनका सही नाम निसा है। बॉलीवुड में कई लोग गुड लक के लिए अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हैं। इसलिए यहां Nysa ने Nisa नाम नहीं रखा।

सच्चाई जान दंग रह गए फैंस

निसा देवगन के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस बड़ा पसंद कर रहे हैं। कई लोग निसा का असली नाम जानकार हैरान भी हैं। वहीं कुछ वीडियो में दिख रहे उनके करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि संग निसा का रिश्ता जानना चाहते हैं। यह दोनों कई बार साथ में नजर आ चुके हैं। इन्हें बीते दिनों राजस्थान वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा गया था।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

निसा देवगन अभी 19 साल की हैं। उनकी लोकप्रियता इस समय सभी स्टार किड्स में टॉप पर है। इसकी एक वजह उनक शरीर में आया बदलाव है। वह पहले एक साधारण लड़की दिखा करती थी। लेकिन अब वह बेहद सुंदर लगने लगी हैं। वह सांवली से गोरी भी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि निसा ने अच्छा दिखने के लिए डॉक्टरी ट्रीटमेंट लिया है।

Back to top button