विशेष

अंगूठी रस्म: दूल्हा-दुल्हन के बीच हुआ तगड़ा मुकाबला, अंत में दूल्हे ने हारकर भी लूट ली महफ़िल -Video

भारत में शादी किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं होती है। जब परिवार में किसी की शादी होती है तो इसे लेकर हर किसी में उत्साह दिखाई देता है। इन शादियों में परिवार का हर सदस्य खूब मस्ती और मजाक करता है। शादी में कई तरह की रस्में भी निभाई जाती है। इस दौरान खूब मजा आता है। ऐसी ही एक रस्म है अंगूठी ढूँढने की रस्म।

अंगूठी रस्म में दूल्हे ने जीता दिल

अंगूठी ढूंढने की रस्म शादी के बाद दुल्हन के ससुराल में होती है। इसमें लाल पानी के अंदर दूल्हा और दुल्हन को अंगूठी ढूँढना होती है। जो सबसे पहले अंगूठी खोज लेता है वह जीत जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि पहले अंगूठी खोजने वाला शादी के बाद जीवनभर पार्टनर के ऊपर हावी रहता है। फिर घर में उसकी ज्यादा चलती है।

अंगूठी वाली इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि दूल्हा रस्म के दौरान कुछ ऐसा करता है जिससे हर कोई उसकी तारीफ करने लगता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन घर में बैठ हुए हैं। उनके सामने फूलों की पत्ती वाला रंगीन पानी रखा है। अब दोनों को इसमें रखी अंगूठी ढूँढना होता है।

दुल्हन के लिए दी ऐसी कुर्बानी

दूल्हा और दुल्हन के बीच अंगूठी ढूँढने का मुकाबला शुरू होता है। कुछ देर बाद दुल्हन जीत जाती है। लेकिन उसकी जीत में दूल्हे का बड़ा हाथ होता है। दरअसल दूल्हे को दुल्हन से पहले अंगूठी मिल जाती है। लेकिन वह चाहता है कि दुल्हन जीत जाए। इसलिए वह अंगूठी बाहर नहीं निकालता है और उसे फिर से छोड़ देता है ताकि दुल्हन उसे उठा ले। और ऐसा ही होता भी है।

अब दूल्हे की इस हरकत की हर कोई सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shubhavivahh नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “दूल्हा सच में समझदार निकला। दुल्हन को जिताकर उसकी इज्जत ससुराल में बड़ा दी।” दूसरे यूजर ने कहा “दुल्हन बहुत लकी है जो उसे ऐसा दूल्हा मिला। दोनों शादीशुदा लाइफ में बड़े सुखी रहेंगे।” बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स दूल्हे की तारीफ में आने लगे।

यहां देखें दूल्हा और दुल्हन की मजेदार रस्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subh vivah (@shubhavivahh)

वैसे आपने जब अपनी शादी में ये रस्म निभाई तो कौन सबसे पहले जीता था? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button