राशिफल

आज से इन राशियों पर बरसेगा सूर्यदेव का प्रकोप, अगले एक महीने होंगे तकलीफों वाले, हो जाएं सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। आज यानि 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वह पूरे एक साल बाद इस राशि में आए हैं। यहां एक महीने तक रहने के बाद वह 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कई राशियों को लाभ होगा। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें नुकसान होगा। इन्हें खास सावधानी रखनी होगी। तो चलिए जानते हैं किन-किन राशियों को अगले एक महीने सतर्क रहना होगा।

मेष राशि

mesh

सूर्य का गोचर मेष राशि के लिए मिला जुला रहेगा। इन्हें कुछ चीजों में लाभ तो कुछ में हानि होगी। जैस पैसों के मामले में इनका हाथ अगले एक महीने थोड़ा तंग रह सकता है। जॉब और बीजनेस में घाटा हो सकता है। अपने स्वभाव को सुधारने की जरूरत है। खासकर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना सीखना होगा। 15 मई तक कोई भी नया काम शुरू न करें। बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

वृषभ राशि

Taurus

सूर्य का राशि बदलना वृषभ राशि के लिए अशुभ सिद्ध होने वाला है। इन्हें बीजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से बचे। कहीं पैसा निवेश न करें। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा कम हो सकती है। इसलिए कोई भी ऐसा कम न करें जिससे आपकी इज्जत खतरे में पड़ जाए। अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

Virgo

कन्या राशि पर सूर्य के गोचर का नेगेटिव असर देखने को मिलेगा। आपके घर सुख शांति भंग हो सकती है। अपनों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। जरूरी काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। शत्रु आपको तबाह करने का प्लान बना सकता है। दोस्त ही आपको धोखा दे सकता है। प्यार में भी असफलता हाथ लगेगी। विवाह में अड़चन आएगी। यात्रा करने से बचे।

मकर राशि

सूर्य का राशि बदलना मकर राशि के लोगों की लाइफ में बुरा समय लेकर आएगा। आपके अंदर एक गुस्सा पनप सकता है। आपको इसे काबू में रखना होगा। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा खर्चों पर लगाम कसना होगी। नौकरी और व्यापार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपके काम और व्यवहार को पसंद नहीं करेंगे। समाज में आपका रुतबा कम हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह महिना दुख और तकलीफों से भरा होगा। अपनों से धोखा मिलेगा। बीजनेस में नुकसान होगा। बॉस आपसे नाराज हो सकता है। बॉस से बहस न करें वरना जॉब से हाथ धोना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी झेल सकते हैं। लंबी यात्रा करना शुभ नहीं होगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। बाहर खाने पीने से बचें। शत्रु से सावधान रहें।

Back to top button
?>