अध्यात्म

अक्षय तृतीया पर इन चीजों को घर लाना होता है शुभ, जीवनभर पैसों की बारिश करती है मां लक्ष्मी

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया को बड़ा शुभ दिन माना जाता है। इस वर्ष यह 22 अर्पिल को आ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करना बड़ा शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन दान और धर्म का भी बड़ा महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजों को घर लाना बड़ा लाभकारी होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में पैसों की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कि यह चीजें कौन-कौन सी हैं।

1. सोना

अक्षय तृतीय पर अधिकतर सुनारों की दुकान पर भारी भीड़ देखी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदना और उसे घर लाना बड़ा शुभ होता है। जब आप इस दिन सोना खरीदें तो उसे सबसे पहले मां लक्ष्मी के सामने रख उसकी पूजा करें। इससे लक्ष्मीजी प्रसन्न होंगी और आपको जीवन में कभी गरीब नहीं बनने देंगी।

2. लक्ष्मीजी की चरण पादुका

अक्षय तृतीय पर लक्ष्मीजी की चरण पादुका खरीदना बड़ा शुभ होता है। यह सोना या चांदी की बनी होना चाहिए। इसे आप अपने घर, दुकान या ऑफिस में रख सकते हैं। इससे आपके घर पैसों की आवक बढ़ जाएगी। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। वहीं यह घर के लोगों का भाग्य भी प्रबल करता है।

3. कौड़ियां

अक्षय तृतीय पर पीले रंग की 8 कौड़ियां लाना चाहिए। इन कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर लाकर ईशान कोण यानि घर की उत्तर-पूर्व दिशा के मध्य के स्थान में रखना चाहिए। आप चाहें तो इसे घर की तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में पैसों की बरकत बनी रहेगी।

4. एकाक्षी नारियल

अक्षय तृतीय पर एकाक्षी नारियल घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसे घर में ईशान कोण में रखना चाहिए। साथ में एक मां लक्ष्मी की पारद की मूर्ति भी रख देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। आपकी तरक्की करती हैं। आपको धनवान बनाती हैं।

5. दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे अक्षय तृतीय पर घर में जरूर लाना चाहिए। आप इसे घर में ईशान कोण में रख सकते हैं। इस शंख को सुबह और शाम पूजा के समय बजाना चाहिए। इससे निकली ध्वनि से वातावरण शुद्ध हो जाएगा। इस ध्वनि से मां लक्ष्मी आकर्षित होकर आपके घर पधारेंगी।

6. बांसुरी

बांसुरी भी हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाती है। इसे अक्षय तृतीय पर खरीदना शुभ होता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार इसे किसी भी धातु जैसे लकड़ी, तांबा, पीतल, चांदी, सोना के रूप में खरीद सकते हैं। इस बांसुरी की रोज पूजा करें। आप चाहे तो इसे बजा भी सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक माहौल रहेगा।

Back to top button