राशिफल

Rashifal 24 March: आज इन छह राशियों के दाम्पत्य जीवन में आएगी खुशहाली, प्रेम संबंध गहरे होंगे

हम आपको शुक्रवार 24 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए क़दम सफलता दिलाएंगे। अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक के साथ अवश्य शेयर करें। इससे मन हल्का होगा और चिंता से भी राहत मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी कारोबार व्यापार तेजी से उन्नति करेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। इस समय कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझ कर लेने की जरूरत है। युवकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपने जो सोच रखा है, जो रूपरेखा तैयार की है उसको कार्यरूप दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। युवाओं को प्रतिभा निखारने पूरा मौका मिलेगा, उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अभ्यास करना चाहिए। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की ज़रूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। घर के बड़ों की सलाह मानना हितकर होगा। नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलेगी। नौकरी की दिशा में आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं जो अब पूरे होंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। किसी भी गैर कानूनी काम से दूर रहें। अनावश्यक पैसा का आदान-प्रदान करना नुकसानदायक हो सकता है। अतः धन के मामले में या लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। अपने लक्ष्य के प्रति आपका संकल्प मजबूत रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। नए अवसर मिल सकते हैं। बड़ी ही मुश्किल और मेहनत से आपने कुछ धन संचित किया है, उसे अनावश्यक कामों में न खर्च करें। परिवार व मित्रों के साथ मिलकर सत्संग करना चाहिए कोई पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। नए रिश्ते बनने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में युवाओं को आशा की किरण मिल सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना निश्चित ही आपको सफलता देगा। नई गाड़ी खरीदने की योजना बन रही है तो उत्तम समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। लेकिन आपको असावधानी से बचना होगा। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी सुखद यात्रा होगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अपने करीबी लोगों की सलाह जरूर लें। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव खत्म करने का अच्छा मौका है। वर्कआउट करने से आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा। व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, उन्हें बिजनेस के मामले में सतर्क रहते हुए काम करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किस्मत आपका साथ देगी। अच्छे कार्यों में जीवनसाथी का सदैव समर्थन मिलेगा। गुरुजनों और बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपको बढ़िया अवसर मिल सकता है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। मानिसक स्थिति तनावपूर्ण होने से परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। अभिभावक अपने छोटे बच्चों पर नजर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज स्थितियां आपके ही फेवर में हो सकती हैं। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे उठाया हुआ आपका एक कदम आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन थोड़ा कम ही लग पायेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के लिए अनुभवी लोगों से जरूर सलाह लें। शत्रुओं की चाल से आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है। झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दे फिर देखे किस तरह आप प्रगति करतें है। मंदिर में अन्न का दान करें या जरूरतमंद लोगों को वितरीत करें। भाई-बहन के बीच के रिश्ते मजबूत होंगे। यदि बहुत दिनों से आप उनसे नहीं मिले हैं तो जरूर मिलें या फोन पर ही बात करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। इस राशि के लोगों को अपना नेटवर्क बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्हें लोगों से मेल-जोल बढ़ाना चाहिए। छोटे भाई-बहनों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। अत्यधिक खर्च आगे के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें।

आपने Rashifal 24 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button