राशिफल

शुक्र-राहु का हुआ महासंगम, आज से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, प्यार-करियर में मिलेंगे तगड़े लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन बड़ा खास माना जाता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। आज यानि 12 मार्च की सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। यहां राहु पहले से मौजूद हैं। शुक्र और राहु में गुरु-शिष्य का संबंध होता है। इनके मिलन से कुछ खास राशियों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।

शुक्र को सुख और समृद्धि का ग्रह माना जाता है। यह कुंडली में मजबूत हो तो प्रेम, सुख और भौतिक सुख सुविधाएं मिलती है। वहीं राहु भी भोग और विलासिता के लिए फेमस है। अब चुकी ये दोनों ग्रह आपस में मेष राशि में मिलन कर चुके हैं तो इसलिए दोनों के लाभ भी दोगुने होंगे। तो चलिए जानते हैं कि किन-किन भाग्यशाली राशियों को शुक्र-राहु के मिलन का लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि

शुक्र ग्रह मेष राशि के लग्न भाव में प्रवेश कर चुका है। इससे इन्हें शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। बीजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता प्राप्त होगी। विवाह के योग भी बन सकते हैं। लग्जरी लाइफ बढ़ सकती है। कहीं से बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसा निवेश करने के लिए ये सही समय है।

मिथुन राशि

शुक्र का मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर हुआ है। वहीं शुक्र और राहु की युति भी बनी है। यह दोनों स्थितियां इनके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। इन्हें संतान से सुख मिलेगा। दोस्त-रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जॉब और बीजनेस में प्रमोशन मिलेगा। बेरोजगारों की जॉब लग सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। विदेश यात्रा हो सकती है। घर में खुशहाली आएगी।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि के नवम भाव में हुआ है। राहु भी इसी भाव में मौजूद है। इसलिए सिंह राशि का भाग्य उफान मारेगा। किस्मत के दम पर इनके सभी काम शीघ्र होंगे। अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। लोगों से मिलना जुलना बढ़ेगा। इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। भाई बहन से बड़ी मदद मिलेगी। नए जॉब के ऑफर आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। इसका शुभ लाभ इन्हें आर्थिक मदद के रूप में मिलेगा। पैसों को लेकर आपका भाग्य चमकने वाला है। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको बस इन मौकों को पहचानकर मेहनत करना है। फिर ढेर सारा पैसा आपकी मुट्ठी में होगा। वहीं कुंवारे लोगों के घर शहनाई बज सकती है। आपको अपनी पसंद का जीवनसाथी मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। वहीं राहु भी इनके ऊपर मेहरबान है। यह दोनों चीजें इन्हें अचानक धन लाभ देंगी। भाग्य आपका प्रबल रहेगा। सुख आपकी लाइफ में जल्द आएंगे। सभी दुख धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके आने से घर में ढेरों खुशियां आएगी। आपके अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

Back to top button