बॉलीवुड

पति से 19 साल बाद अलग हो गई अंगूरी भाभी? शुभांगी अत्रे ने बताई अंदर की बात

‘अंगूरी भाभी’ ये नाम आपने जरूर सुना होगा। यह फेमस कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ का एक किरदार है। इस किरदार को एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभाती हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत रखा है। वह जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब सफलता हासिल कर रही है तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है। उनकी 19 साल की शादी अब टूट चुकी है। उन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया है।

19 साल बाद पति से अलग हुई अंगूरी भाभी

शुभांगी ने साल 2003 में पीयूष पुरे से शादी रचाई थी। यह शादी इंदौर में हुई थी। इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है आशी। वह अभी 18 साल की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि वह और उनके पति पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों की आपस में नहीं बन रही है। उन्होंने अपनी शादी टूटने का कारण भी बताया। साथ में इस बात का भी खुलासा किया कि तलाक के बाद उनकी बेटी का क्या होगा।

शुभांगी ने कहा “एक स्ट्रॉंग मैरिज की नींव आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती पर टिकी होती है। लेकिन हमारे रिलेशन में अब ये चीजें कमजोर पड़ गई है। हमने अपमे मन-मुटाव दूर करने की खूब कोशिश की। लेकिन अंत में हमे एहसास हुआ कि ये झगड़े अब नहीं सुलझ सकते। अलग होना का फैसला बड़ा मुश्किल था, लेकिन दोनों की खुशी के लिए हमे इसे लेना ही पड़ा। हमने एक दूसरे को अपना स्पेस दिया।”

तलाक के बाद बेटी की मिलकर करेंगे परवरिश

शुभांगी ने आगे बताया “मेरे लिए परिवार हमेशा से प्राथमिकता पर रहा है। मेरा भी मन करता है कि मेरी फैमिली मेरे साथ रहे। लेकिन वह कहते है न कि कुछ चीजों की मरम्मत कभी नहीं होती है। अब हम दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। तलाक बच्चों के लिए कठिन होता है। इसलिए मैंने और पीयूष ने फैसला किया है कि हम तलाक के बाद भी बेटी की परवरिश मिलकर करेंगे। वह आशी से मिलने हर रविवार आएंगे। मैं बेटी को पिता के प्यार से वंचित नहीं रखना चाहती हूं।

इंटरव्यू में शुभांगी से यह भी पूछा गया कि क्या उनके पति को उनके अंगूरी भाभी का रोल करने से कोई दिक्कत थी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। बल्कि इस रोल को करने की सलाह उन्होंने ही मुझे दी थी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा था कि अब मुझे अपने लिए कोई नया सीरियल या किरदार चुनना चाहिए। लेकिन यदि मैं इसी रोल से अपना हुनर दिखाना चाहती हूं तो इसमें भी कोई दिक्कत नहीं है।

वैसे अंगूरी भाभी के इस तलाक पर आपकी क्या राय है? हमे कमेंट कर अपने विचार जरूर बताएं।

Back to top button