दिलचस्प

सिर पर पल्ला लेकर डांस फ्लोर पर उतरी भाभी, लगाए ऐसे ठुमके पूरा गांव देखता रह गया – Video

डांस करने का शौक सभी को होता है। फिर वह बच्चा हो, जवान या बूढ़ा। बस ये बात अलग है कि कोई अकेले में नाचना पसंद करता है तो कोई सबके सामने बेझिझक नाचता है। कहा जाता है कि आप कितना अच्छा नाचते हैं ये चीज मायने नहीं रखती है। बल्कि आप कितना दिल खोलकर नाचते हैं और उसे कितना इन्जॉय करते हैं ये चीज अहम होती है। डांस का सीधा संबंध आपकी खुशी से होता है।

जब डीजे पर जमकर नाची भाभी

सोशल मीडिया पर भी आए दिन डांस के कुछ ना कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक भाभी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यह भाभी एकदम देसी है। एक गांव में रहती है। लेकिन इनका डांस इतना बिंदास और बोल्ड होता है कि इन्हें देख घर वाले भी हैरान रह जाते हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग की साड़ी पहने यह भाभी डीजे की धुन पर बिंदास नाचती है। गांव में जैसे ही डीजे बजना शुरू होता है ये भाभी वहां मैदान में उतार कर नाचना शुरू कर देती है। यह अपनी मस्ती में नाचती है और डांस का खूब आनंद लेती है। इस दौरान भाभी का जोश देखने लायक होता है।

लोग हो गए भाभी के फैन

भाभी के साथ वैसे तो दूसरे लोग भी नाचते हैं। लेकिन भाभी की बात ही निराली होती है। वह अपने डांस मूव्स से सारी महफ़िल लूट लेती है। भाभी का यह बिंदास अंदाज देख घरवाले भी हैरान रह जाते हैं। वे भी एक पल के लिए हैरत में पड़ जाते हैं कि उनकी बहू इतनी हुनरमंद है।

हम शहरी लोग तो फिर भी डिस्को में जाकर नाच कूद लेते हैं। लेकिन गांव की घरेलू महिलाओं को तो अक्सर शादी और किसी धार्मिक कार्यक्रम में ही नाचने का मौका मिलता है। ऐसे में वह इस मौके को हाथ से जाने नहीं देती है और जमकर नाचती है। भाभी का यह डांस लोगों को भी बड़ा पसंद आ रहा है। वह इस पर दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘भाभी ने तो आग लगा दी।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘भाभी ने अपने डांस से दिल जीत लिया।’ एक अन्य शख्स लिखता है ‘भाभी का डांस बड़ा जोरदार था। उन्हें देख मेरा भी नाचने का मन हो गया।’ वहीं एक बंदा कहने लगा ‘भाभी तो बड़ा अच्छा नाचती है। देखकर मजा आ गया।’

यहां देखें गांव की देसी भाभी का डांस वीडियो

वैसे आप लोगों को भाभी का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button