बॉलीवुड

सोनम कपूर का छलका दर्द, बोली 37 में गर्भवती होना नहीं था आसान, रातभर बिस्तर पर..

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों माँ बनने का सुख भोग रही हैं। उन्होंने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। सोनम 37 की उम्र में मां बनी हैं। इस उम्र में मां बनना सोनम के लिए आसान नहीं था। उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत कुछ सहन करना पड़ा था। ऊपर से प्रेग्नेंसी के पहले ट्रायमेस्टर में वह कोविड-19 की शिकार भी हो गई थी।

sonam kapoor

प्रेग्नेंसी के समय हो गया था कोरोना

सोनम ने डिलीवरी के कुछ दिनों पहले वोग इंडिया मैगजीन के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी में आई मुश्किलों पर चर्चा की थी। सोनम ने बताया कि उन्हें क्रिसमस डे पर अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। उस दौरान वह लंदन में थी। उनके पति आनंद आहूजा को कोरोना हुआ था। इसलिए वह दूसरे कमरे में थे।

सोनम बताती हैं कि उन्होंने आनंद को ज़ूम कॉल से अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना दी थी। वहीं बाद में अपने मां बाप को भी कॉल कर ये खुशखबरी सुनाई थी। प्रेग्नेंसी की खबर से सोनम खुश तो थी, लेकिन उन्हें एक डर भी सता रहा था। तब लंदन में कई लोगों को कोरोना हो रहा था। उन्हें प्रेग्नेंसी में कोरोना होने का डर था। फिर यह डर सच भी हो गया। उन्हें बुखार आया और फिर वह कोविड पॉजिटिव हो गई।

पूरी बॉडी पर लग रहे थे इंजेक्शन

इसके बाद सोनम ने गूगल पर ‘प्रेग्नेंट महिला को कोविड हो जाए तो क्या होगा?’ जैसी चीजें सर्च करना शुरू कर दी थी। वह काफी डर गई थी। यह दौर सोनम के लिए कठिन था। वह अपनी थाई और पेट में यहां तक कि पूरी बॉडी में हर जगह प्रोजेस्टेरॉन के शॉट्स ले रही थी। उनकी एडवांस मैटरनल एज के चलते उन्हें लगातार उल्टियां हो रही थी। वह कई दिनों तक बीमार थी और उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया था।  रातभर वहीं पड़ी रहती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

सोनम आगे बताती हैं कि 31 या 32 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट हो तो हर कोई परेशान हो जाता है। वह आपको ऐसा मत करो, वैसा मत करो की सलाह देने लगते हैं। उन्हें डर था कि मैं gestational diabetes (गर्भकालीन मधुमेह) या प्री-एक्‍लेम्‍पसिया से पीड़ित ना हो जाऊं। मैंने उनसे कहा कि जरा शांत रहो। अभी मैं यंग महसूस करती हूं। मेरे अंदर मेरे पिता (अनिल कपूर) के जींस हैं। मैं यंग दिखती हूं. सब ठीक होगा।

शादी के 4 साल बाद बनी मां

इसके बाद सोनम ने किसी तरह खुद को संभाल लिया और 20 अगस्त 2022 को एक सेहतमंद बेटे को जन्म दिया। गौरतलब है कि उन्हें ये बच्चा शादी के चार साल बाद हुआ है। उन्होंने मई 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। फिलहाल सोनम ने सभी सितारों की तरह अपने बच्चे का चेहरा फैंस और मीडिया को नहीं दिखाया है। उसकी झलक के लिए अभी सभी को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Back to top button