राशिफल

जानें आज का गुड लक, गरीबी और दुखों से मुक्ति पाने के लिए करें ये काम

आज बुधवार दिनांक 16.08.2017 के दिन भाद्रपद रोहिणी का पर्व मनाया जाता है। रोहिणी व्रत महिलाएँ अपने पति के लम्बे जीवन के लिए रखती हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता है। रोहिणी व्रत का सीधा सम्बन्ध रोहिणी नक्षत्र से होता है जो हर महीने में एक बार अवश्य आता है। जिस महीने में सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र आता है उसी दिन रोहिणी व्रत मनाया जाता है।

भगवान शंकर के साथ की जाती है प्राकृतिक जलस्त्रोत की पूजा:

ऐसा कहा जाता है कि रोहिणी पर्व के विशेष पूजन से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट, परेशानियाँ एवं गरीबी से छुटकारा मिल जाता है। रोहिणी नक्षत्र व्रत का पारण रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति और मृगशीर्ष नक्षत्र के आने पर किया जाता है। यह व्रत भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस व्रत के दिन ऐसी परम्परा है कि इस दिन शिवालय में भगवान शंकर के साथ-साथ किसी प्राकृतिक जलस्त्रोत की पूजा की जाती है।

पूजन विधि:

आज के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है, इसलिए शिवलिंग का पंचोपचार पूजन करें। सबसे पहले घी से बना हुआ दीपक भगवान शंकर के शिवलिंग के समक्ष रखें। तत्पश्चात चन्दन का धूप दिखाएँ और दूर्वा चढ़ाएं। इसके बाद चन्दन चढ़ाकर सूखे मेवे से भगवान शंकर को भोग लगायें। रुद्राक्ष की माला लेकर इस विशेष मंत्र का जाप करें और सूखे मेवे को प्रसाद के रूप में ब्राह्मणों में बाँट दें।

 

विशेष मंत्र:

श्रीं रोहिणीपतये चंद्राय नमः शिवाय॥

विशेष मुहूर्त:

शाम 17:00 से शाम 18:00 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

आज के दिन कोई भी अभिजीत मुहूर्त नहीं है।

 

अमृत काल:

रात 21:52 से रात 23:11 तक।

 

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – उत्तर। राहुकाल वास – नैऋत्य। अतः उत्तर व नैऋत्य दिशा की यात्रा टालें।

 

शुभ रंग:

फ़ीरोज़ी।

 

शुभ दिशा:

पश्चिम।

 

शुभ समय:

शाम 18:00 – से शाम 19:00 तक।

 

शुभ मंत्र:

ॐ अष्टमूर्तिप्रियाय नमः॥

 

शुभ टिप्स:

अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आज के दिन किसी प्राकृतिक जलाशय में दूध से अभिषेक करें।

 

जन्मदिन के लिए शुभ:

आज के दिन किसी शिवालय में मिष्ठान चढ़ाने से कैरियर में खूब सफलता मिलेगी।

 

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

अगर परिवार में समृद्धि नहीं है तो आज के दिन शिवालय में पति-पत्नी द्वारा लौकी चढ़ाने से सारी समस्याओं का अंत हो जाता है और पारिवारिक समृद्धि भी बढ़ेगी।

Back to top button