दिलचस्प

जवानी पर घमंड क्यों नहीं करना चाहिए? IAS ने तस्वीर के माध्यम से बताया जिंदगी का कड़वा सच

गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर, गोरा रंग दो दिन में ढल जायेगा।‘ ये गाना आप ने जरूर सुना होगा। इस गाने में सच्चाई भी है। हमे कभी भी अपनी सुंदरता या जवानी पर घमंड नहीं करना चाहिए। बुढ़ापा और मौत जिंदगी की दो सबसे कड़वी सच्चाई है। हर किसी को इससे होकर गुजरना होता है। ऐसे में हमे कभी उम्रदराज लोगों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उनका अपमान नहीं करना चाहिए।

बूढ़े लोगों का हुस्न भले कमजोर पड़ता जाता हो, लेकिन अनुभव बढ़ता जाता है। उनका यही अनुभव जीवन के हर मौड़ पर यंग लोगों के काम में आता है। लेकिन आज का युवा बूढ़े लोगों को बोझ समझता है। वह उनका ख्याल नहीं रखता है। लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि भविष्य में वह भी बूढ़े होंगे। फिर यंग लोग उनके साथ भी ऐसा करेंगे। इस बात को हम आपको एक शानदार तस्वीर से समझाते हैं।

तस्वीर में दिखी जीवन की कड़वी सच्चाई

आईएएस अवनीश शरण (Awanish Sharan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन कुछ न कुछ अच्छा शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तस्वीर में दो हाथ दिखाई देते हैं। एक तरफ यंग और खूबसूअर्ट हाथ है तो दूसरी तरफ बूढ़ा और झुर्रियों वाला हाथ है।

यह एक सांकेतिक तस्वीर है। जिसका मतलब है कि एक व्यक्ति जीवन में इन दोनों दौर से होकर गुजरेगा। इसलिए उसे अपने हुस्न का घमंड नहीं करना चाहिए। आईएएस अवनीश ने भी तस्वीर को शेयर करते हुए यही बात बोली है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा – घमंड किस बात का है… बस कुछ सालों का फासला है।


आईएएस की यह ट्वीट लोगों को बड़ी पसंद आ रही है। वे भी इस पर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “छोटी सी जिंदगी में किस से कतरा कर चलूं। खाक हूं, खाक पर क्या खाक इतराकर चलूं।” फिर दूसरा यूजर लिखता है “ये जीवन की कड़वी सच्चाई है।” फिर एक कमेन्ट आता है “ये फासला ही तो घमंड का कारण है।” वहीं एक ने लिखा “बिल्कुल सही बात कही।” यहां देखें कुछ और रिएक्शन।


वैसे आप इस तस्वीर को किस तरह देखते हैं? इसके क्या मायने निकालते हैं? अपनी राय कमेन्ट में जरूर दें।

Back to top button
?>