बॉलीवुड

नीली बिकीनी पहन 47 की करिश्मा ने ढाया कहर, Video देख लोग बोले- करीना से 10 गुना सुंदर हो

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उस दौर में उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थी। करीना ने सिर्फ 17 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। इस चक्कर में उनकी पढ़ाई भी छूट गई थी। ऐसा उन्हें घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते करना पड़ा था।

शानदार रहा करिश्मा का करियर

करिश्मा की डेब्यू फिल्म ‘प्रेमकैदी’ (1991) थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बावजूद उन्हें और भी कई फिल्मों के ऑफर मिले। दरअसल लोग उनकी खूबसूरती के कायल थे। फिर करिश्मा ने 90 के दशक में अनाड़ी, जिगर, दुलारा, राजाबाबू, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन और जीत, दिल तो पागल है जैसी कई हिट फिल्में दी। उनकी आमिर खान संग राजा हिन्दुस्तानी सबसे अधिक पॉपुलर हुई थी।

करिश्मा के फिल्मी करियर में विराम तब लगा जब उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचा ली। इस शादी के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई। यदि कोई मिलती भी तो वह फ्लॉप हो गई। उधर उनकी शादीशुदा लाइफ में भी भूचाल आ गया। उन्होंने पति पर मार-पीट का आरोप लगाया। नतिजन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने तलाक के बाद इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

47 की उम्र में भी दिखती हैं यंग

करिश्मा भले अब फिल्मों में न आती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहाँ वे आए दिन फैंस के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी चीजें साझा करती रहती हैं। करिश्मा 47 साल की है। लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने खुद को बहुत मेंटेन कर के रखा हुआ है। आलम ये है कि वह अपनी छोटी बहन करीना कपूर से भी हसीन दिखती है। ये बात हम नहीं बल्कि फैंस खुद कह रहे हैं।

दरअसल करिश्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह बिकीनी पहने पूल में मजे करती दिखाई दे रही हैं। ब्लू रंग की बिकीनी में करिश्मा गजब की सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बना रखा है। वहीं आंखों पर काले रंग का चश्मा भी पहना हुआ है। वह इस अवतार में बड़ी कूल दिख रही हैं।

बिकीनी में देख दीवाने हुए फैंस

करिश्मा का यह अवतार देख फैंस भी तारीफ करने में कंजूसी नहीं कर रहे हैं। एक ने लिखा “आपको छोटी बहन करीना से भी सुंदर लगती हैं।” वहीं दूसरे ने कहा “आपकी खूबसूरती का राज क्या है?” फिर एक कमेन्ट आता है “लव यू करिश्मा। आज भी आपका जलवा बरकरार है।” वहीं बहुत से लोग हार्ट इमोजी बनाकर भी अपना प्यार लूटा रहे हैं।

बताते चलें कि तलाक के बाद से ही करिश्मा अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। वह एक प्राउड सिंगल मदर हैं।

Back to top button