बॉलीवुड

जोर-जोर से रो रहा ये क्यूट बच्चा अब है बॉलीवुड का बड़ा स्टार, जीनियस ही पहचान पाएंगे एक्टर को

बॉलीवुड के सितारों का बचपन भी किसी आम बच्चे जैसा ही होता है। छोटी सी बात पर रोने लगना और जरा सी बात पर हंसने लगता आम बात होती है। क्या आपको भी एक्टर्स के बचपन की तस्वीरों को देखने और उनको पहचानने की चुनौती स्वीकारना पसंद है। अगर आपका जवाब हां है तो ये चैलेंज आपके लिए है।

इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए। पीले कपड़े में एक छोटा सा बच्चा कैमरे को घूर रहा है। वो किसी बात से नाराज है और जोर-जोर से रो रहा है। ये नन्हा बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का बड़ा हीरो बन चुका है। क्या आप इस बच्चे के पीछे छिपे बड़े हीरो का चेहरा पहचान सके। अगर नहीं तो चलिए आपकी समस्या हम दूर करने जा रहे हैं।

ये है वो हीरो जो बॉलीवुड पर छा गया है

अगर आप बच्चे को देखकर उस एक्टर को पहचान गए तो आप जीनियस हैं और आपने चैलेंज भी पूरा कर लिया है। वहीं अगर आप नहीं समझ सके कि ये कौन है तो आपको हम बता दें कि ये रणबीर कपूर हैं। जी हां कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर बचपन में भी उतने क्यूट लगा करते थे जितने हैंडसम वो आज लगते हैं।

ranbir kapoor

फिल्मी परिवार के बेटे होने की वजह से उन्होंने भी एक्टिंग को ही अपना करियर बनाया। उनका फैसला सही भी रहा क्योंकि वो बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा चुके हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी एक्टिंग की लोग तारीफ भी करते हैं। वो लगातार नई फिल्मों में काम करते जा रहे हैं।

39 साल के हैं रणबीर, सांवरिया से मारी एक्टिंग में एंट्री

रणबीर कपूर इस समय 39 साल के हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता भी मशहूर एक्टर रहे हैं। ऋषि कपूर उनके पिता थे जिसका देहान्त हो गया है। वहीं उनका मां नीतू सिंह भी बड़ी अभिनेत्री हुआ करती थीं। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम रिद्धिमा है। उसकी शादी हो चुकी है।

ranbir kapoor

पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर ने फिल्मी दुनिया में आने का फैसला किया। वो पहले अमेरिका में एक्टिंग सीखने गए। इसके बाद उन्होंने दो लघु फिल्में भी बनाईं। साल 2007 में उन्होंने बतौर हीरो सांवरिया से एंट्री मारी। इस फिल्म में उनको अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का फिल्म फेयर भी दिया गया था।

फिल्म राजनीति से मिली अलग पहचान, करने वाले हैं शादी

रणबीर ने सांवरिया के बाद कई फिल्मों में काम किया। इनमें बचना ए हसीनो, अजब प्रेम की गजब कहानी, वेक अप सिड और रॉकेट सिंह थीं। हालांकि उनको असली पहचान फिल्म राजनीति से मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके बाद रॉक स्टार और बर्फी तो उनकी सुपरहिट मूवी हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor

रणबीर कपूर का ग्राफ नीचे जा रहा था। इसी बीच उनकी फिल्म संजू आई जिसके बाद वो फिर सुपर स्टार बन गए। रणबीर कपूर अब शादी करने जा रहे हैं। वो अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी अप्रैल में होने वाली है। इसके लिए सारी तैयारियां भी हो गई हैं। मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो गई है।

Back to top button