बॉलीवुड

Funny Video: पैर फिसला और भर गई मांग, सिंदूर लगाने का ऐसा तरीका पहले नहीं देखा होगा

टीवी सिरियल्स भारत में बहुत पॉपुलर हैं। आंटियां तो घंटों तो इन सिरियल्स के चक्कर में टीवी से चिपकी रहती हैं। ये टीवी सिरियल्स चलते भी बहुत लंबे हैं। सालों तक इन्हें खींचा जाता है। ऐसे में कई बार राइटर्स को ढंग की स्टोरी नहीं मिलती है तो कुछ भी दिखा देते हैं। कुछ चीजें तो इतनी बिना सिर पैर की होती हैं कि उनका कोई लॉजिक ही नहीं होता है। अब कुछ समय पहले एक सीरियल में दो लड़कों को लड़की के लिए चांद का तुड़का तोड़ते दिखाया गया था। लोग उस सदमे से उभरे ही थे कि अब एक और उटपटाँग सीन आ गया।

पहले नहीं देखा होगा सिंदूर लगाने का ऐसा तरीका

सिंदूर सुहागन महिला के लिए बहुत मायने रखता है। हर पत्नी अपने सुहाग यानि पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर से अपनी मांग भरती है। कई बार पति भी अपनी पत्नी की मांग भरता है। लेकिन आज हम आपको मांग में सिंदूर लगाने का एक ऐसा तरीका दिखाने जा रहे हैं जो आप ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मांग में सिंदूर भरने का यह तरीका ‘थपकी प्यार की’ (Thapki Pyar Ki) नाम के सीरियल में देखने को मिला है।

पैर फिसला और लग गया मांग में सिंदूर

इस वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि पति कमरे में एंटर होता है तभी उसका फर्श पर पैर फिसल जाता है। इसके बाद वह बैलेंस संभालने के लिए टेबल पर हाथ रखता है जहाँ सिंदूर की डिब्बी पहले से रखी होती है। पति की उंगलियाँ सिंदूर में हो जाती है और फिर वह गिरते हुए पत्नी की बाहों में आ जाता है। यहां उसकी उंगलियाँ अपनेआप पत्नी की मांग पर जाती है और सिंदूर लग जाता है। इसके बाद पति पत्नी के बीच एक रोमांटिक मोमेंट क्रीऐट हो जाता है।

लोगों ने लिए खूब मजे

मांग में सिंदूर भरने का यह तरीका सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को अभी तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा वह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाया। लोग वीडियो पर कमेंट्स कर खूब मजे भी ले रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘टीवी सीरियल में आज कल क्या क्या दिखाया जाता है।’

वहीं एक कमेंट आता है ‘लगता है टीवी सीरियल के राइटर गाँजा फूंककर स्टोरी लिखते हैं।’ फिर एक कहता है ‘सिंदूर लगाने का यह तरीका गजब का है।’ एक और बांदा लिखता है ‘यदि मैं भी इस स्टाइल में सिंदूर लगाउँ तो हड्डी पसली टूटना तय है।’ बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-


बताते चलें कि ‘थपकी प्यारी की’ सीरियल कलर्स टीवी पर आता है। शो 14 जुलाई 2017 को स्टार्ट हुआ था। अब तक शो के 700 के करीब एपिसोड आ चुके हैं। शो में जिज्ञासा सिंह, मनीष गोपलानी, अंकित बाटला, जया भट्टाचार्य जैसे सितरें लीड रोल में हैं। वैसे आपको सीरियल का यह मजेदार क्लिप कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button