राजनीति

चीन को 2024 तक इस मामले में भारत छोड़ देगा काफी पीछे, लेकिन जानकर नहीं होगी खुशी!

इस समय पूरे विश्व में सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या की है। विश्व के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां जनसंख्या लगातार बढती जा रही है। जबकि कुछ ऐसे भी देश हैं जहां सरकार जनसंख्या बढ़ाने के लिए योजनाएं चला रही है। पूरे विश्व में इस समय चीन जनसंख्या के मामले में सबसे आगे है। इसके बाद भारत जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत में जनसंख्या चीन के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रही है।  india population.

भारत की आबादी 2030 तक हो जाएगी 1.5 अरब:

विशेषज्ञों का मानना है कि 2024 के आस-पास भारत चीन की आबादी को पार कर जायेगा। 2030 तक भारत की आबादी 1.5 अरब होने की सम्भावना है। यह दावा संयुक्त राष्ट्र के एक पूर्वानुमान में किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा विश्व आबादी सम्भावना: 2017 समीक्षा का प्रकाशन किया गया है। इसमें बताया गया है कि चीन की वर्तमान आबादी 1.41 अरब है जबकि भारत की 1.34 अरब है।

24वें दौर की समीक्षा हुई थी 2015 में:

इन दोनों देशों में विश्व की आबादी का क्रमशः 19 और 18 फीसदी हिस्सा रहता है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि आज से लगभग 8 साल बाद 2024 में भारत की आबादी चीन की आबादी को भी पार कर जाएगी। यह संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक अनुमान के 25वें दौर की समीक्षा रिपोर्ट है। इससे पहले 24वें दौर की समीक्षा रिपोर्ट 2015 में जारी की गई थी।

2050 तक भारत की आबादी हो जाएगी 1.66 अरब:

Government jobs in Assam

उसमें यह अनुमान लगाया गया था कि 2022 तक चीन की आबादी को भारत पार कर जायेगा। जबकि इस रिपोर्ट में 2024 में पार करने की बात कही गयी है। इसके आधार पर यहां कहा जा सकता है कि पिछले दो सालों में जनसंख्या की वृद्धि दर में कमी आयी है। यह रिपोर्ट आज जारी की गयी है। इसके अनुसार 2050 तक भारत की आबादी 1.66 अरब होने का अनुमान है।

नाइजीरिया की आबादी बढ़ रही है सबसे तेजी से:

चीन की आबादी के बारे में कहा गया है कि 2030 तक यह स्थिर रहेगी फिर इसमें थोड़ी गिरावट होगी। जबकि भारत की आबादी में 2050 के बाद कमी आ सकती है। 2017 से 2050 तक दुनिया के 10 देशों की आबादी बढ़कर दुनिया की आधी से ज्यादा हो जाने की उम्मीद वाले दस देशों में भारत, नाइजीरिया, कांगो, पाकिस्तान, इथोपिया, तंजानिया, अमेरिका, युगांडा, इंडोनेशिया और मिश्र है। इन सभी देशों में नाइजीरिया की आबादी सबसे तेजी से बढ़ रही है।

Back to top button