दिलचस्प

पालतू शेरनी लेकर पहुंच गया सड़कों पर, उसके बाद जो हुआ उड़ा देगा आपके होश: देखें वीडियो!

कराची: दुनिया में कुछ लोगों को अद्भुत काम करने का शौक होता है। उन्हें अन्य लोगों से हटकर कुछ करने में मजा आता है। शायद यही वजह है कि वे लोग कुछ ऐसा काम करते हैं, जिसकी हम-आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। आप तो जानते ही हैं कि खाड़ी देशों में वहां के शेखों को खतरनाक जानवर पलाने का बड़ा शौक है। वह जंगल के खतरनाक जानवर शेर, चीता, तेंदुआ को अपना पालतू बनाते हैं। lion on the roads.

भारत में नहीं है जंगली जानवरों को पालने का कानून:

भारत में जंगली जानवरों को पालने का अधिकार नहीं है। वरना यहां भी ऐसे शौक रखने वालों की कमी नहीं है। कुछ समय पहले तक यहां के लोग भी ऐसे जानवरों को रखा करते थे। लेकिन अब नहीं। लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में शायद आज भी जंगल के खूंखार जानवरों को पालतू बनाने पर कोई रोक नहीं है। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शेरनी को पास देखकर उड़ गए लोगों के होश:

आपको बता दें कि यह वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि पाकिस्तान के करांची शहर का है। इस वीडियो को जिसनें भी देखा, उसकी आंखे हैरत से फटी रह गयीं। करांची में शकलैन जावेद नाम का एक व्यक्ति अपनी पालतू शेरनी को पिकअप में बैठाकर शहर की ट्रैफिक में जा पहुंचा। जब लोगों ने भीड़ भरी सड़क पर हॉर्न के बीच शेरनी को देखा तो उनके होश ही उड़ गए।

सार्वजनिक जगह पर जंगली जानवर को ले जाने की नहीं है अनुमति:

वहां से गुजरने वाले लोगों में से ही किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि जावेद के पास घर में जंगली जानवरों को रखने की अनुमति तो है, लेकिन उन जानवरों को ऐसे सार्वजनिक जगह पर ले जाने की अनुमति नहीं है।

वीडियो देखें-

शेरनी को भयभीत करने के आरोप में पकड़ा 5 लोगों को:

दूसरी तरफ भारत में सरेआम इलाके में शेर के बच्चे को वाहन में बैठकर डराने और उसे भयभीत करके भगान के आरोप में वन विभाग ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। यह घटना गुजरात के गिर वन्यजीव अभ्यारण्य के पास जूनागढ़ जिले के विसावादर तालुका की है। वहां कुछ लोग एक 7 साल के शेर के बच्चे को डराकर पीछा कर रहे थे। हालांकि शेर का बच्चा अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

वीडियो देखें-

https://www.facebook.com/gujratforest8758577366/videos/1018744224926956/

Back to top button