विशेष

इन विदेशी छोरों को तबले की ताल पर हिंदी गाना गाते देख उड़ जायेंगे आपके होश…. देखें वीडियो!

गीत संगीत की ताकत से तो आप परिचित ही होंगे। गीत संगीत लोगों को रिलैक्स होने में मदद करता है और तनाव को भी कम करता है। कई जगहों पर मेडिटेशन के रूप में संगीत का प्रयोग किया जाता है। जब भी आप किसी मेडिटेशन सेंटर पर जायेंगे वहां संगीत का अपना ही महत्व होता है। प्राचीन काल से संगीत को मनोरंजन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। classical music.

विदेशियों को भी हो रही है शास्त्रीय संगीत में रूचि:

इसके अलावा संगीत से लोगों के दर्द भी दूर होते हैं। यह बात वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुकी है। आप तो जानते ही हैं कि हर जगह का अपना संगीत है। मसलन भारत में शास्त्रीय संगीत काफी प्रसिद्ध रहा है, वहीं विदेशों में वेस्टर्न संगीत प्रचलित रहा है। अब समय बदल गया है। अब आपको हर जगह मिक्स संगीत सुनने को मिल जाता है।

भारत में भी अब वेस्टर्न संगीत को खूब पसंद किया जाता है। यहां बनने वाली कई फिल्मों में तो वेस्टर्न संगीत ही होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शास्त्रीय संगीत की कोई जगह नहीं है। आज भी कई ऐसे लोग हैं जो केवल शास्त्रीय संगीत सुनना पसंद करते हैं। अब धीरे-धीरे विदेशी लोगों को भी भारतीय शास्त्रीय संगीत में रूचि होने लगी है।

कई भारतीय संगीत गुरुओं के शिष्य हैं विदेशी:

देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको विदेशी भारतीय संगीत सीखते हुए मिल जायेंगे। उत्तर प्रदेश का वाराणसी जिला उनमें से एक है। वहां आपको गंगा घाट के किनारे कई ऐसे संगीत गुरु मिल जायेंगे जिनके ज्यादातर शिष्य विदेशी होते हैं। ये शिष्य संगीत की शिक्षा लेकर भारत ही नहीं अपने देश में भी यहां के संगीत को प्रचलित करते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

नहीं रहेगा आपकी हैरानी का ठिकाना:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो विदेशी लड़के हारमोनियम और तबला लेकर बैठे हुए हैं। वे दोनों धीरे-धीरे बजा भी रहे हैं। दोनों जो संगीत निकाल रहे हैं वह कुछ जानी-पहचानी सी लग रही है। जी हां यह हिंदी गाने “तू रंग शरबतों का मैं मीठे घाट का पानी” की धुन निकाल रहे हैं। केवल धुन ही नहीं बल्कि एक विदेशी लड़का तो बकायदा हिंदी में गाना भी गाता है। यकीन मानिये ये वीडियो देखने के बाद आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वीडियो देखें-

Back to top button