समाचार

महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रही, बन गया नहाते हुए Video, पहचान वाला निकला आरोपी : देखें

आज के जमाने में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। गंदी मानसिकता के लोग उन्हें हमेशा हवस की नजरों से देखते रहते हैं। जब भी कोई महिला मुसीबत में होती है तो वह मदद के लिए पुलिस के पास जाती है। लेकिन क्या होगा जब आपको बचाने वाली पुलिस ही खुद सुरक्षित न हो। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ है।

यहां एक शख्स ने महिला पुलिस अधिकारी का ही नहाते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि महिला पुलिस अधिकारी का ड्राइवर था। चलिए इस पूरी घटना को और विस्तार से जानते हैं।

Police

दरअसल हाल ही में भोपाल की एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पर केस दर्ज किया है। ड्राइवर पर आरोप है कि उसने अपनी महिला पुलिस अधिकारी का नहाते समय वीडियो बनाया है। उसने इस घटना को तब अंजाम दिया जब महिला पुलिस बाथरूम में नहा रही थी। अपनी इस गंदी करतूत को अंजाम देने के लिए उसने बाथरूम के दरवाजे के नीचे एक कैमरा फिट कर दिया था।

bathing

महिला अधिकारी जब नहा रही थी तो उन्हें शक हुआ कि यहां कैमरा लगा हुआ है। जब उन्होंने चेक किया तो वहाँ सच में कैमरा निकला। कैमरा देखते ही वह बाथरूम से बाहर आ गई। महिला जैसे ही बाहर आई तो उसे देख ड्राइवर फरार हो गया। महिला अधिकारी के मुताबिक ड्राइवर 26 सितंबर को फिर आया था। वह उससे 5 लाख की डिमांड कर रहा था। उसने पैसे न देने पर महिला अधिकारी का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इससे महिला अधिकारी का शक यकीन में बदल गया।

mobile

आरोपी कांस्टेबल की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह एक पुलिस कांस्टेबल है जिसकी ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी के ड्राइवर के रूप में लगी थी। इस घटना के बाद महिला अधिकारी ने एसपी मुख्यालय गई और क्राइम ब्रांच को इस केस के बारे में बताया। शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल पर ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू भी कर दी है। फिलहाल पुलिस की एक टीम बनाई गई है जो आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

Police

यह पूरी घटना अपने आप में काफी हैरान करने वाली है। अब महिला पुलिस अधिकारी भी अपने घर में सेफ नहीं रही। फिर आप सोच ही सकते हैं कि आम जनता का क्या हाल होता होगा। इस घटना से हर महिला को एक सिख लेनी चाहिए। आंख बंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। अपनी बाथरूम किसी अनजान व्यक्ति को यूज न करने दें। पब्लिक बाथरूम इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें वहां कहीं कोई कैमरा तो नहीं लगा है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि कोई और महिला छिपे हुए कैमरे का शिकार होने से बच जाए।

Back to top button