बॉलीवुड

बचपन का प्यार रिटर्न्स: सहदेव का नया Video आया सामने, इस बार गाया सबसे मुश्किल गाना

इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहां आप घर बैठे पॉपुलर हो सकते हैं। आज के सोशल मीडिया के जमाने में आप अपने हुनर को पूरी दुनिया को दिखा सकते हैं। इस सोशल मीडिया के जरिए कई लोग फेमस हो चुके हैं। फिर वह कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानु मंडल हो या फिर छत्‍तीसगढ़ के छोटे से गांव का रहने वाला सहदेव।

bachpan ka pyar sahdev

सहदेव को हम सभी ‘बचपन का प्‍यार मेरा भूल नहीं जाना..’ गाने के लिए जानते हैं। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हुआ था। सहदेव छत्‍तीसगढ़ के एक छोटे से गांव से आते हैं। उन्होंने अपने स्कूल के फंग्सन में ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया था। उनके इस गाने को उनकी स्कूल टीचर ने रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इसके बाद ये वीडियो रातोंरात वायरल हो गया। देखते ही देखते सहदेव एक सेलिब्रिटी बन गए।

sahdev drdo

सोशल मीडिया पर जहां देखों वहाँ सहदेव का वीडियो क्लिप वायरल होने लगा। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ के नेताओं से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक ने सहदेव से मिलने की इच्छा जताई। सिंगर-रैपर बादशाह ने तो सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाना भी रिलीज कर डाला। इसके बाद सहदेव ‘इंडियन आइडल 12’ में बतौर गेस्ट भी नजर आए। कुल मिलाकर इस गाने ने सहदेव की लाइफ चेंज कर दी। उन्हें इस गाने की बदौलत खूब पैसे भी मिले।

bachpan ka pyar sahdev

सहदेव के ‘बचपन का प्यार’ गाने को आए काफी समय हो गया है। हर कोई उनका यह गाना कई बार सुन चुका है। ऐसे में फैंस को उनके किसी नए वीडियो या गाने की तलाश थी। सहदेव ने भी अपने चाहने वालों की यह इच्छा पूरी की और एक नया वीडियो लेकर आ गए। इस ने वीडियो में सहदेव एकदम अलग अंदाज में गाना गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं। हैरत की बात ये है कि इस बार वे हिंदी में नहीं बल्कि स्पेनिश भाषा में गाना गा रहे हैं।

दरअसल सहदेव अपने नए वीडियो में नेटफ्लिक्‍स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्‍ट’ का टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स स्पेनिश भाषा में हैं। सहदेव एक छोटे से गांव से आता है जिसे ठीक से अंग्रेजी बोलना भी नहीं आती है। ऐसे में उनके द्वारा इतनी मुश्किल लिरिक्स को याद करना सच में काबिलेतारीफ है। गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ इस समय फैंस को बहुत पसंद आ रही है। हाल ही में इसके सीजन 5 का पहला पार्ट रिलीज हुआ है। यह पार्ट फैंस और क्रिटिक्स दोनों को बड़ा पसंद आ रहा है। सीरीज का अगला पार्ट दिसंबर में रिलीज होगा।

‘मनी हाइस्ट’ की लोकप्रियता के बीच सहदेव ने भी इसका टाइटल ट्रैक गाकर सुर्खियां बटोर ली है। अब उनका यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vatan Jaiswal (@vatan_jaiswal)


वैसे आप लोगों को सहदेव का यह नया वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button