अध्यात्म

सपने में दिखें ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा। जानिए…

आपने कई बार अपने बड़े-बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि सपने वे नहीं होते जो बंद आँखों से देखें जाते, बल्कि सपने वे होते हैं जो व्यक्ति को सोने नहीं देते। जी हां वहीं दूसरी तरफ़ सोते समय सपनों का आना कई बार अच्छे अनुभव देता है, तो कई बार डरावना भी होता है। लेक़िन इसपर दिमाग का कोई जोर नहीं चलता और कई शोध का कहना है कि हम रात में वही सपने देखते हैं, जिनका हकीकत में या हमारी यादों से कोई न कोई पाला जरूर पड़ा हो। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में। अगर वे सपने में दिख जाएं तो उसे घर में लक्ष्‍मी आने के शुभ संकेत मानते हैं…

सपने में सांप और उसका बिल दिखना…

बता दें कि सपने में सांप का दिखना आम बात है लेकिन सांप का उसके बिल के साथ दिखना बेहद शुभ होता है और यह अचानक ढेर सारा पैसा मिलने का संकेत है।

सपने में सोना देखना…

गौरतलब हो कि सपने में सोना दिखे तो साफ है कि मां लक्ष्‍मी आप पर मेहरबान होने वाली हैं और जल्द ही आपको धनलाभ होने वाला है।

सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता देखना…

सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखना भी काफ़ी शुभ होता है। ऐसे में यदि सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता दिखे तो यह बहुत शुभ होता है और यह पैसा आने का इशारा देता है।

सपने में देवी-देवता दिखना…

सपने में किसी भी भगवान का दिखना बहुत शुभ माना गया है। जी हां यह जिंदगी में सफलता मिलने और खूब सारा पैसा मिलने की ओर इशारा करता है।

सपने में जलता हुआ दीपक देखना…

सपने में जलता हुआ दीपक दिखना जातक को अपार धन-दौलत मिलने की पूर्व सूचना देता है। इतना ही नहीं कहते हैं कि यह सपना भी बहुत शुभ माना जाता है।

सपने में खुद को अंगूठी पहने देखना…

Night Dream

बता दें कि यदि आप सपने में खुद को अंगूठी पहने हुए देखते हैं तो यह जीवन में समृद्धता आने का संकेत है और यदि लड़की ऐसा सपना देखे तो उसका जल्‍दी ही विवाह हो जाता है।

सपने में चूहा देखना…

आख़िर में एक विशेष बात सपने में चूहा दिखे तो समझ लें घर धन-धान्‍य से भरने वाला है और अब आपकी जिंदगी में किसी भौतिक सुख की कमी नहीं रहेगी।

Back to top button