समाचार

New Zealand Attack: जब सब डरकर भाग रहे थे तब एक भारतीय ने दिखाई बहादुरी, बचाई कई लोगों की जान

न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शुक्रवार को एक आतंकी हमले से दहल उठा। शहर के मॉल में एक शख्स ने हाथ में चाकू लिए अल्लाह अल्लाह चिल्लाते हुए करीब 6 लोगों को घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को ढेर कर दिया लेकिन इससे पहले एक भारतीय शख्स अमित नंद ने जो कर दिखाया वो वाकई काबिले तारीफ है।

new zealand

खबरों की मानें तो अमित नंद ऑकलैंड स्थित सुपर मार्केट में शॉपिंग के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें कई लोगों की आवाज सुनाई दी जिससे वह काफी डर गए और इधर-उधर देखने लगे। इससे पहले कि वह पूरा मामला समझ पाते लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और इसी बीच उनकी नजर एक शख्स पर पड़ी जो हाथ में चाकू लिए ‘अल्लाह-अल्लाह’ के नारे लगाकर लोगों को अपना निशाना बना रहा था।

amit nand

अमित के मुताबिक, जब लोग डर के मारे भाग रहे थे तब उन्हें भी बहुत लोगों ने बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए कहा। लेकिन इसी बीच उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो मदद की गुहार लगा रही थी। ऐसे में अमित ने भागने की बजाय महिला को हमलावर से बचाने का फैसला किया। इसके बाद अमित ने पास में ही खड़े एक व्यक्ति से डंडा लिया और हमलावर पर डंडे से वार कर दिया। दोनों के बीच कई देर तक हाथापाई हुई। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे मार गिराया।

new zealand

अमित ने बताया कि, हमलावर काफी खूंखार था और उसके पास बड़ा चाकू था। वह बार-बार अल्लाह अल्लाह चिल्लाकर लोगों को मारने की कोशिश कर रहा था। अमित ने सुपर मार्केट में मौजूद तौलिए और नैपकिन की मदद से घायल लोगों का खून साफ किया। इसके बाद वहां पर सहायता के लिए टीम पहुंच गई। खास बात यह है कि, यदि इस मौके पर अमित नंद अपना साहस और हिम्मत नहीं दिखाते तो निश्चित तौर पर कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती। ऐसे में अब हर कोई अमित की तारीफ कर रहा है।

new zealand

बता दें, इस हमलावर की पहचान श्रीलंकाई नागरिक के तौर पर हुई है जिसकी उम्र 32 साल है। कहा जा रहा है कि, साल 2011 में वह श्रीलंका से अमेरिका आ गया था। इतना ही नहीं बल्कि आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर शख्स को जेल भी हो चुकी है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। 24 घंटे पुलिस इस हमलावर पर नजर रखे हुए थी, बावजूद उसने इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।

खबरों की मानें तो हमलावर ने 6 लोगों को घायल किया था जिसमें एक की गंभीर स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री जसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला बताया है और वह इस स्थिति पर खुद नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि, “आज जो हुआ वह घिनौनी, नफरत से भरी और गलत घटना थी।” जसिंडा ने हमलावर को श्रीलंकाई मूल का आईएसआईएस आतंकी बताया है। वहीं मॉल ने फेसबुक पर बयान जारी कर कहा कि, “हालात पुलिस के हाथ में है और उनके साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। फिलहाल मॉल को बंद कर दिया गया है।”

Back to top button