दिलचस्प

ट्रोलिंग से तंग आकर इस्तीफा देने को मजबूर हुई महिला पुलिसकर्मी, रंगबाजी का Video हुआ था वायरल

रंगबाजी वाला Video बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, यूजर्स ने किया ट्रोल तो ..

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। यहां लोग अपने विचारों और हुनर को खुलकर दूसरों के साथ शेयर करते हैं। यह वीडियो उन्हें कई बार फेमस भी कर देता है। हालांकि कभी कभी आपकी नेगेटिव पब्लिसिटी भी हो जाती है। फिर इंटरनेट की दुनिया बड़ी क्रूर भी होती है। यहां लोग आपके ट्रोल करने के लिए हमेशा रेडी रहते हैं।

कई बार तो ट्रोलिंग का यह लेवल इतना अधिक होता है कि सामने वाला डिप्रेशन में भी चल जाता है। अब ईं यूपी पुलिस की महिला कॉन्सटेबल प्रियंका मिश्रा को ही ले लीजिए। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने एक वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद लोगों ने इस वीडियो को लेकर प्रियंका को बहुत ट्रोल किया। वह इस ट्रोलिंग से इतनी तंग आ गई कि उन्होंने अपने सिपाही पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि फिलहाल उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

इस्तीफा देने के बाद प्रियंका ने लोगों से अपील भी की है कि कि वे उन्हें ट्रोल न करें। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना एक और वीडियो अपलोड किया है। इसमें वे यूजर्स से कहती हैं कि मैंने सोशल मीडिया पर एक विडिया अपलोड किया था जो वायरल हो गया। अब मैं इस वजह से बेहद परेशान हूं। लोग इस वीडियो को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। मुझे बहुत ट्रोल किया जा रहा है। प्लीज आप ऐसा न करें। मैं बहुत परेशान हूं।

बताते चलें कि कुछ समय पहले प्रियंका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह कहती हैं कि हरियाणा पंजाब तो बेकार में ही बदनाम है, कभी यूपी में आओ, रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं। न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं।हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं। प्रियंका ने ये वीडियो बनाते हुए अपनी वर्दी भी पहनी हुई थी। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था।

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने प्रियंका को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ऐसे में महिला सिपाही ने यूजर्स के कमेंट से तंग आकर एसएसपी आगरा को इस्तीफा सौंप दिया था। फिलहाल प्रियंका मांसक तनाव से गुजर रही हैं। वहीं एसएसपी का कहना है कि मैं महिला कांस्टेबल से बात करूंगी, इसके बाद ही तय करूंगा कि इस्तीफा स्वीकार करना है या नहीं।


प्रियंका ने अपना यह वीडियो रिवॉल्वर हाथ में लेकर बनाया था। उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था। वीडियो के वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स 3,700 से 15,400 हो गए थे। हालांकि जब उन्हें बहुत ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम से हटा दिया था। लेकिन तब तक देर हो गई थी और उनका वीडियो हर जगह वायरल हो गया था। हर कोई प्रियंका को ट्रोल करने लगा था। यदि आप ने प्रियंका का वह वायरल वीडियो नहीं देखा तो यहाँ देख सकते हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

 

Back to top button