विशेष

अस्पताल से मिली नुसरत जहां को छुट्टी, ब्वॉयफ्रेंड यश दास गुप्ता की गोद में दिखा अभिनेत्री का बच्चा

क्या बाप होने की ज़िम्मेदारी लेंगे यश दास गुप्ता

तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और ये सोमवार को अपने घर पहुंच गई हैं। नुसरत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो हॉस्पिटल से बाहर निकलती नज़र आ रही हैं। दरअसल इस वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता भी नज़र आ रहे हैं। जिन्होंने बच्चे को गोदी में उठा रखा है।

नुसरत को बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर निकलते हुए नुसरत एक गाड़ी में बैठती हुई नजर आई। उनके साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता भी थे और उन्होंने बच्चे को गोदी में लिया हुआ था।

वायरल हो रही वीडियो में पहले नुसरत हॉस्पिटल से निकलते हुए गाड़ी में बैठती हैं। इस दौरान वो फोटोग्राफर्स को नमस्ते भी करती हैं। उनके बाद गोदी में बच्चे को लिए यश दासगुप्ता गाड़ी मैं बैठते हैं। गाड़ी में बैठने के बाद यश बच्चे को नुसरत की गोद में रख देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by नुसरत का अजय ♡ (@nusrat_jahan_fan_forever)

हर वक्त यश रहे साथ

डिलीवरी के वक्त नुसरत ने यश को अपने पास ही रखा था और ये हर समय नुसरत के साथ अस्पताल में मौजूद रह थे। यहां तक की नुसरत यश दासगुप्ता के साथ ही अस्पताल गई थीं।

बच्चे के जन्म के बाद हिंदुस्तान टाइम्स ने यश के हवाले से बताया था कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नुसरत ने अपने बच्चे का नाम ‘ईशान’ रखा है। वहीं इस वीडियो के बाद यश और नुसरत के रिश्ते की अटकलें और तेज़ हो गई हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये बच्चा यश का ही है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री अपने पति निखिल जैन से अलग हो गई हैं। जिसके बाद से नुसरत और यश दासगुप्ता के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।

नहीं किया बच्चे के पिता का नाम उजागर

नुसरत ने अपने बच्चे के पिता का नाम उजागर नहीं किया है और खुद को सिंगल मर्दर बताया है। वहीं नुसरत के पति निखिल जैन ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो बच्चे के पिता नहीं हैं। नुसरत के जब गर्भवती होने की खबर मीडिया में आई थी। तब निखिल जैन की ओर से एक बयान जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि नुसरत ने काफी समय पहले ही उनका घर छोड़ दिया था।

nusrat jahan

निखिल जैन ने बयान में ये भी कहा था कि एक फिल्म की शूटिंग के बाद से ही उनका रवैया बदल गया था। दरअसल जिस फिल्म की बात इन्होंने की थी। उसमें नुसरत और यश ने एक साथ काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए ये दोनों जयपुर भी गए थे। कहा जाता है कि इस दौरान ये काफी करीब आ गए थे। जिसके बाद नुसरत ने अपने पति को छोड़ दिया और अपनी शादी को अवैध करार दिया था। निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत इन दिनों अपने फ्लैट में रह रही हैं। बच्चा होने के बाद से यश भी इनके साथ ही है।

Back to top button