विशेष

हमारे हिंदुस्तान के वो 5 राजकुमार जो आज भी जीते हैं आलिशान जिंदगी

हमने अक्सर फिल्मों में और सिर्फ कहानियों में ही राजाओं की जिंदगी के बारे में सुना है। उनकी शानो शौकत, रहन-सहन और बड़े-बड़े आलीशान महलों के बारे में सुनने के बाद यह भव्य नजारा हमें असल जिंदगी में भी देखने का मन करता है। लेकिन राजाओं की तरह जिंदगी जीना हर किसी के नसीब में नहीं होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही भारतीय राजाओं के बारे में जो महज कम उम्र में ही राजपाठ संभालने लगे और आलीशान जिंदगी जीते हैं। तो आइए जानते हैं कौन है ये राजा?

महाराज युवराज सिंह

maharaja yuvraj singh jodhpur

बता दें, महाराज युवराज सिंह जोधपुर पर शासन करने वाले राठौड़ वंश के वंशज है। युवराज सिंह उम्मेद भवन पैलेस के मालिक भी हैं। उम्मेद भवन दुनिया का सबसे मशहूर पैलेस जिसमें जाना हर किसी का सपना होता है। बता दें, उम्मेद भवन वही है जहां पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी हुई थी। युवराज सिंह जयपुर के सिटी पैलेस में ठीक वैसे ही ठाट बाट वाली जिंदगी बिताते हैं जैसे कि हम फिल्मों में या फिर टीवी सीरियल में देखते हैं।

यदुवीर कृष्णदत्ता चामराजा वाडियार

wadiyar family

मैसूर राज्य के शासक और वाडियार वंश के राजा यदुवीर कृष्णदत्ता चामराजा वाडियार है। यह मैसूर के भव्य महल में रहते हैं जो करीब 72 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है। यदुवीर कृष्णदत्ता का मात्र 23 साल की उम्र में ही एक राजा के रूप में राज्य अभिषेक हो गया था। बता दें, यदुवीर मौजूदा समय में बेहद ही आलीशान और राजसी लाइफस्टाइल जीते हैं।

महाआर्यमन सिंधिया

sindhiya

महा आर्यमन सिंधिया ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। महा आर्यमन ग्वालियर राजघराने की चौथी पीढ़ी से हैं जो अभी राजनीति सीख रहे हैं। इनकी उम्र 24 साल है लेकिन यहां राजाओं की तरह रहते हैं। बता दें, उनका पैलेस भी बेहद ही शानदार और आलिशान है और इस पैलेस की तस्वीरे अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

युवराज लक्ष्यराज सिंह

yuvraj

युवराज लक्ष्यराज सिंह भारतीय राजाओं की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। युवराज लक्ष्य राज सिंह एक भव्य जीवन जीते हैं उदयपुर सिटी पैलेस उनका निवास स्थान है और वहां RH ग्रुप के अंदर आने वाली सभी होटलों के समूह की देखरेख भी करते हैं।

महाराजा पद्मनाभ सिंह

prince

भारतीय राजकुमारों में महाराजा पद्मनाभ सिंह का भी नाम है। पद्मनाभ सिंह एक आधुनिक रियासत वाली जिंदगी जीते हैं। साल 2011 में इन्हें राजा का ताज पहनाया गया था। खास बात यह है कि, पद्मनाभ सिंह महज 13 साल की उम्र में सुर्खियों में आ गए थे। बता दें महाराजा पद्मनाभ सिंह आज भी बिलकुल वैसी ही जिंदगी जीते हैं जिसे हम अक्सर फिल्म और कहानियों में सुना करते हैं।

Back to top button