बॉलीवुड

सुनील दत्त से चिपककर चार दिन तक सोए थे धर्मेंद्र, आंखों से नहीं रुक रहे थे आंसू

धर्मेंद्र (Dharmendra) बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उनका फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। वे फिल्म इंडस्ट्री में हीमैन के नाम से भी जाने जाते थे। बॉलीवुड में उनकी इमेज एक दबंग हीरो टाइप की है। वे बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाया करते थे। उनके गुस्से की आदत के चलते लोग उन्हें गरम-धरम भी कहते थे। हालांकि धर्मेंद्र को जितना गुस्सा आता था उतने ही वे भावुक भी हो जाते थे।

आपको जान हैरानी होगी कि धर्मेंद्र जब इमोशनल होते हैं तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं। उनका बेटा सनी देओल (Sunny Deol) भी कुछ ऐसा ही है। धर्मेंद्र का फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा योगदान रहा है। वे इस इंडस्ट्री की और इसमें काम करने वाले लोगों की बहुत इज्जत करते हैं। वे हमेशा से कहते आए हैं कि लगभग पूरा बॉलीवुड ही उनका दोस्त रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारें तो ऐसे भी थे जिनके धर्मेंद्र संग घरेलू संबंध थे। इसमें दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सुनील दत्त (Sunil Dutt) का नाम सबसे ऊपर था। धर्मेंद्र को संजय दत्त (Sanjay Dutt) के पिता सुनील दत्त का सपोर्ट अक्सर मिलता था। दोनों की दोस्ती से जुड़ा एक किस्सा बड़ा दिलचस्प है। एक समय ऐसा भी था जब धर्मेंद्र गम के दलदल में डूब गए थे और फिर सुनील दत्त ने उन्हें संभालकर बाहर निकाला था।

दिलचस्प बात ये है कि जब धर्मेंद्र ने पहली बार फिल्मफेयर के कांटेस्ट का फार्म भरकर मुंबई भेजा था तो उनकी तस्वीर का चुनाव सुनील दत्त और नरगिस ने ही किया था। एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया था कि इस दौरान उनका एक दोस्त भी पंजाब से साथ आया था।

धर्मेंद्र दिलीप कुमार और सुनील दत्त को अपना बड़ा भाई मानते थे। वे उनके साथ अपने दिल की हर बात साझा किया करते थे। एक बार धर्मेंद्र किसी वजह से बहुत दुखी हो गए थे। उनकी आंखों से आंसुओं की धारा रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। वह पारिवारिक और सामाजिक रूप से बुरी तरह टूट चुके थे।

इस सिचूऐशन में वह सुनील दत्त ही थे जिन्होंने धर्मेंद्र को सहारा दिया था। सुनील दत्त तब गोवा में थे, धर्मेंद्र अपना दुख साझा करने उनके पास गोवा आ गए थे। यहाँ धर्मेंद्र चार दिनों तक लगातार रोते रहे थे। इस दौरान सुनील दत्त उनका ध्यान रखते थे। धर्मेंद्र रात को जब रोते थे तो सुनील दत्त एक बच्चे की तरह उन्हें अपने से चिपकाकर सुला देते थे।

धर्मेंद्र (Dharmendra) का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है। वे एक समय बॉलीवुड के किंग हुआ करते थे। वर्तमान में उनके पास बेहिसाब दौलत है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब वह गरीबी से जूझ रहे थे। इस गरीबी को दूर करने वे बॉलीवुड में लक आजमाने आए थे। यहाँ उन्होंने लगभग एक साल तक संघर्ष किया। कई बार उन्हें लगता था कि उनका सपना पूरा नहीं हो पाएगा। स्ट्रगल के दिनों में वे कई बार रात को भूखे पेट भी सो जाया करते थे। वे रेलेवे क्वाटर की बालकनी में रहा करते थे। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह एक आलीशान लाइफ जी रहे हैं।

Back to top button