अध्यात्म

सावन सोमवार: इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, धन लाभ के साथ मिलेंगे ये फायदे

सावन का महिना शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। ऐसे में क्या कभी सोचा है कि इस सावन के माह और खासकर सावन सोमवार के दिन आपके ऊपर शिवजी की कैसी कृपा रहेगी? ये दिन आपके लिए कैसा जाएगा। आज हम आपको राशि के माध्यम से इसकी जानकारी दे रहे हैं।

मेष राशि

संतान की उन्नति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। आपका शुभ रंग आसमानी है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा। मतलब आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के आसार अधिक हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि

लंबी यात्रा हो सकती है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जो रोजगार खोज रहे हैं उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इसलिए नौकरी के लिए ट्राय करना बंद न करें। वहीं यदि अपना खुद का कोई बिजनेस खोलने का प्लान है तो वह भी शुरू कर सकते हैं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका शुभ रंग नीला है और भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ निभाएगा।

मिथुन राशि

कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है। करियर में उन्नति होगी। आपका शुभ रंग सुनहरा है। भाग्य आपका 75 प्रतिशत तक साथ देगा। कोई रुका काम है जो काफी समय से नहीं हुआ है तो वह भी पूर्ण होने के योग है। इसके साथ ही आपकी किस्मत के तारे चमक सकते हैं। इसलिए कोई नया कार्य स्टार्ट करना है तो ये सही समय है।

कर्क राशि

मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। भगवान शिव को जल अर्पित करने से लाभ होगा। आपका शुभ रंग सफेद है और भाग्य आपका 60 प्रतिसत तक साथ देगा। जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनों से दुख मिल सकता है। इस स्थिति में गुस्सा करने की बजाय शांत दिमाग से काम लें। इसी में आपकी भलाई है।

सिंह राशि

बिगड़े संबंध सुधार सकते हैं। रिश्तों में एक बार फिर से मिठास आएगी। ऑफिस में कोई समस्या आ रही है तो उसका भी समाधान हो जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपका शुभ रंग लाल है। भाग्य आपके साथ 70 प्रतिशत तक साथ निभाएगा। पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। वैसे तो सब सही चलेगा लेकिन थोड़ी सी चूक से धन का नुकसान भी हो सकता है। मुसीबत में पड़ने पर अपने मदद को आगे आएंगे।

कन्या राशि

काम का बोझ बढ़ जाएगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि यात्रा कर रहे हैं तो सावधानी रखें। हो सके तो यात्रा करने से बचें। आपका लक्की कलर हरा है। वहीं भाग्य 60 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। मतलब आप भाग्य के भरोसे न रहे और मेहनत पर फोकस करें। तभी आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम के मामले में आपकी किस्मत हालांकि अच्छी रहेगी।

तुला राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी प्रिय शख्स से आपकी सुहानी मुलाकात होगी। कोई भी फैसले लेने के पहले किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। आपका शुभ रंग गुलाबी है और भाग्य 75 फीसदी साथ देगा। परिवार में सब कुछ ठीक चलेगा। प्रेम संबंध में सफलता के योग हैं। इसलिए यदि किसी से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है।

वृश्चिक राशि

अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखें। करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। शिवजी को प्रत्येक सोमवार जल चढ़ाएं। आपका शुभ रंग ग्रे है। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा। घर से बाहर निकलते समय सावधानी रखें। भगवान के सामने माथा टेके बिना न निकलें। अजनबी लोगों पर अधिक भरोसा न करें। धोखेबाजों से सावधान रहे। आपके साथ कोई ठगी हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा। संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका शुभ रंग फिरोजी है। भाग्य आपका 70 प्रतिशत तक साथ देगा। प्यार के मामलों में सफलता नहीं मिलेगी। इसलिए प्रेम का इजहार करने में कोई जल्दबाजी न करें। धन के मामले में आपका भाग्य अच्छा रहेगा। यदि आपके पास पैसा कमाने का कोई मौका आए तो उसे हाथ से जाने न दें। मेहनत करने पर ज्यादा फोकस करें।

मकर राशि

पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। घर में लड़ाई झगड़े का माहौल बन सकता है। आप दूसरों के लिए ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ देगा। हर काम बिना बाधा के ही हो जाएगा। आपका शुभ रंग बादामी है। कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो इसी रंग के कपड़े पहन जाए, आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। रिश्ते नातों को टूटने न दें, अपने प्रयासों से इसे बचाकर रखें।

कुंभ राशि

करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई दूरी जॉब करने का सोच रहे हैं तो ये सही समय है। आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ जाएगा। भाग्य आपके ऊपर 90 प्रतिशत तक मेहरबान रहेगा। शुभ रंग सुनहरा है। अभी आपका भाग्य बहुत शानदार चल रहा है। इसलिए आप अपने रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।

मीन राशि

संतान को लेकर चिंता सता सकती है। पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान दें। भगवान शिव को जल अर्पित करने से समस्याएं दूर होगी। आपका शुभ रंग भूरा है। भाग्य 60 प्रतिशत तक ही साथ देगा। भाग्य ज्यादा पावरफूल न होने के चलते लाइफ में अभी कोई रिस्क न लें। फूंक फूंक कर कदम रखें। जब तक किसी चीज को लेकर 100 प्रतिशत पक्का न हो कोई निर्णय न लें। प्रेम के मामले में भी किस्मत कमजोर रहने वाली है।

Back to top button