समाचार

योगी सरकार ने तोड़े दिल्ली में बनें रोहिंग्या कैंप, 150 करोड़ की जमीन पर किया गया था अवैध कब्जा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर चलाकर जमीन खाली करवाई जा रही है। यूपी सरकार ने पड़ोसी राज्य दिल्ली में भी अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार की सिंचाईं विभाग की जो जमीन थी उसपर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था और यहां कैंप बनाए गए थे। जिनपर बुलडोजर चलाया गया है।

rohingya camp

पुलिस बल के साथ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में स्थित सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को तोड़कर जगह को खाली कराया है। मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने ये जमीन है। जो कि लंबे समय से खाली पड़ी हुई थी। हालांकि इस जमीन पर रोहिंग्या मुसलमान ने अवैध कब्जा कर लिया था और यहां रहने लगे थे। ये लोग कई समय से यहां पर कैंप बनाकर रह रहे थे। अपनी जमीन से इनका कब्जा हटाने के लिए यूपी सरकार ने ये कदम उठाया और बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली करवा लिया।

rohingya camp

आरडब्ल्यूए दिल्ली पुलिस से रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ये बड़ी कार्रवाई की। मदनपुर खादर में सुबह के समय ये कार्यवाही की गई। सुबह चार बजे बुलडोजर चलाकर कैंप को तोड़ा गया और 2.10 हेक्टेयर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाया गया।


योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई। वहीं जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

rohingya camp

दरअसल दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद व खुरेजी खास में जमीनें हैं। जिन पर इस राज्य की सरकार का हक है। वहीं जिस जमीन से उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध कब्जा हटाया है। उसकी कीमत 150 करोड़ रुपया बताई जा रही है।

rohingya camp

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में जिन अवैध निर्माणों को तोड़ा गया है। उनमें से अधिकतर माफिया तथा बदमाशों के हैं।

Back to top button